{"_id":"5f7378558ebc3e9c0416d066","slug":"illigal-vine-purchasing-police-car-bhiwani-news-rtk57593083","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्गी में शराब छिपाने को बना रखा था स्पेशल बॉक्स, डेढ़ गुना दाम में बेचकर कमा रहे थे मुनाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्गी में शराब छिपाने को बना रखा था स्पेशल बॉक्स, डेढ़ गुना दाम में बेचकर कमा रहे थे मुनाफा
विज्ञापन
गाड़ी के पीछे की सीट के नीचे से अवैध शराब निकालती पुलिस। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। शराब की अवैध तस्करी का खेल खूब चल रहा है। भिवानी से महंगी शराब की बोतलों को गुजरात में डेढ़ गुना से भी ज्यादा दामों में बेचा जा रहा है। अवैध तस्करी के लिए गाड़ियों में भी विशेष बदलाव के डिग्गी में नीचे विशेष बॉक्स बना रखे थे, ताकि जांच में भी कुछ नजर नहीं आए। यह सब खुलासा सोमवार रात मिनी बाईपास पर सीएम फ्लाइंग और स्थानीय सीआईडी टीम के एक मकान और गाड़ी में निरीक्षण के दौरान हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मौके से पकड़ी गुजरात नंबर की गाड़ी के चालक और सुधीर ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल गाड़ी चालक की ही गिरफ्तारी हुई है।
उल्लेखनीय है कि सीएम फ्लाइंग रोहतक के एसआई राजबीर व स्थानीय सीआईडी टीम ने इंस्पेक्टर आजाद सिंह ढांडा के नेतृत्व में मिनी बाईपास पर सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे निरीक्षण कर एक मकान और गुजरात नंबर की सफारी कार से अवैध शराब बरामद की थी। शराब को छिपाने के लिए गाड़ी की डिग्गी में नीचे एक विशेष बॉक्स तैयार करवाया हुआ था। जो सामान्य तौर पर पुलिस जांच करें तो डिग्गी में नजर नहीं आता। इस डिग्गी में महंगी शराब छिपा रखी थी। बरामद शराब की प्रत्येक बोतल 1200 से 1700 रुपये प्रति की बाजार कीमत की है। गाड़ी से 210 बोतल अवैध शराब बरामद की गई है। पकड़े गए जयपुर के ईटावा वासी रामकिशन ने बताया कि उसे तो 20 हजार रुपये मासिक वेतन पर रखा हुआ है। वह यहां से शराब गुजरात सप्लाई करता है। यहां से करीब डेढ़ गुना दामों में यह शराब बिकती है। पहले वह नारनौल से शराब सप्लाई करता था और पहली बार भिवानी से शराब लेने आया है। शराब सुधीर नामक ठेकेदार की है। मामले का खुलासा करने वाली टीम में सीएम फ्लाइंग से एसआई राजबीर के अलावा सीआईडी इंस्पेक्टर आजाद सिंह ढांडा, एसआई सुनील कुमार, एएसआई धर्मेंद्र, एचसी धर्मेंद्र, ईएचसी उमेदपाल शामिल रहे।
मामले में औद्योगिक थाना से जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि रामकिशन व शराब ठेकेदार सुधीर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।