फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Illegal wall in Lajpat Nagar street removed, road restored

Bhiwani News: लाजपत नगर की गली में बनाई अवैध दीवार हटाई, रास्ता कराया बहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Illegal wall in Lajpat Nagar street removed, road restored
शहर के लाजपत नगर में दीवार को हटाती जेसीबी।
भिवानी। शहर के लाजपत नगर में गली के रास्ते पर बनाई गई अवैध दीवार को नगर परिषद ने मंगलवार को हटाकर रास्ता बहाल कर दिया। कार्रवाई के दौरान टीम को कुछ लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

खरकड़ी फाटक लाजपत नगर निवासी मधुबाला ने इस संबंध में जिला प्रशासन को शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कुछ लोगों ने गली के रास्ते को अपना प्लॉट बताते हुए वहां अवैध रूप से दीवार खड़ी कर दी जिससे आसपास के कई घरों का रास्ता बंद हो गया। मामले की शिकायत उपायुक्त को मिलने के बाद नगर परिषद ने संबंधित कब्जाधारियों को पहले नोटिस जारी किया लेकिन इसके बावजूद दीवार नहीं हटाई गई।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी के आदेश पर पटवारी, क्लर्क और सफाई दरोगा अपनी टीम के साथ जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। टीम ने गली के रास्ते पर बनाई गई दीवार को ध्वस्त कर दिया। नगर परिषद ने कब्जाधारियों को चेतावनी दी कि भविष्य में गली के रास्ते पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed