{"_id":"67f6c16658ba46f7c20bb9c7","slug":"illegal-colony-built-in-tigrana-on-hansi-road-demolished-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-132488-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: हांसी रोड पर तिगड़ाना की कृषि भूमि पर आठ एकड़ में काटी गई अवैध कॉलोनी को तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: हांसी रोड पर तिगड़ाना की कृषि भूमि पर आठ एकड़ में काटी गई अवैध कॉलोनी को तोड़ा
Thu, 10 Apr 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
भिवानी में हांसी रोड पर अवैध निर्माण तोड़ती जेसीबी।
भिवानी। हांसी रोड राजपुरा माइनर के समीप अवैध कॉलोनियों का जाल तेजी से फैल रहा है। बुधवार को जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने हरियाणा स्टेट इन्फोर्समेंट ब्यूरो के साथ मिलकर तिगड़ाना की शहरी हद को छूने वाली कृषि भूमि में काटी गई आठ अवैध कॉलोनियों को जेसीबी से तोड़ दिया।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में की गई कार्रवाई के दौरान डीटीपी के पीले पंजे ने तीन अवैध निर्माण और आठ प्लाॅटों की चहारदीवारी तोड़ डाली। वहीं 20 से 25 प्लाॅटों की डीपीसी भी उखाड़ी गई। डीटीपी की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। हांसी रोड राजपुरा माइनर के रास्ते पर कृषि भूमि पर तेजी से अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं जहां लोगों को सस्ते प्लाट बिक्री का भी झांसा दिया जा रहा है।
जिला नगर योजनाकार नवीन कुमार की टीम ने हरियाणा स्टेट इन्फोर्समेंट ब्यूरो के साथ मिलकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ सुनील राठी की अगुवाई में शहरी क्षेत्र में मोजा तिगड़ाना की करीब आठ एकड़ भूमि पर काटी गई अवैध कॉलोनी तोड़ी गई।
विज्ञापन
अवैध कॉलोनी में प्लाॅट बेचने के लिए तैयार किए गए रास्तों को भी तहस नहस कर डाला। राजस्व संपदा तिगड़ाना में तीन अवैध निर्माण भी तोड़े गए। ये पक्के निर्माण अवैध रूप से किए गए थे। अवैध कॉलोनियों के अंदर प्लाॅट खरीदकर बिना अनुमति निर्माण करने वालों में भी तोड़फोड़ कार्रवाई से हड़कंप मचा। वहीं तोड़फोड़ करने से पहले जिला नगर योजनाकार विभाग की तरफ से नोटिस भी दिए गए थे।
जिला नगर योजनाकार विभाग की तरफ से शहरी क्षेत्र में काटी जा रही अवैध कॉलोनियों के अंदर तोड़फोड़ का काम लगातार जारी रहेगा। आम लोगोंं से भी अनुरोध किया जा रहा है कि वे अनधिकृत कॉलोनियों के अंदर प्लाट खरीदने के लिए अवैध कॉलोनाइजरों के झांसे में न आएं। ऐसा करने से उनको वित्तीय नुकसान हो सकता है। इसके अलावा सड़कों की हरित पट्टी पर किसी भी तरह का अतिक्रमण न करें। -नवीन कुमार, जिला नगर योजनाकार, भिवानी।