फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   If the demands are not met, the roadways employees will take out a justice march to the residence of the Transport Minister.

Bhiwani News: मांगें न मानी तो परिवहन मंत्री के आवास तक न्याय मार्च निकालेंगे रोडवेज कर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
If the demands are not met, the roadways employees will take out a justice march to the residence of the Transport Minister.
मांगों को लेकर द्वार बैठक करते रोडवेज सांझा मोर्चा के सदस्य।
भिवानी। रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। मंगलवार को भिवानी रोडवेज डिपो में कर्मचारियों की द्वार बैठक आयोजित की गई जिसमें मांगें पूरी न होने की स्थिति में परिवहन मंत्री के आवास पर न्याय मार्च निकालने का ऐलान किया गया। बैठक की अध्यक्षता राजकुमार तालू व सोनू ने की, जबकि संचालन पवन शर्मा ने किया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान नारेबाजी करते हुए कर्मचारियों ने कहा कि सरकार सुरक्षित और सस्ती परिवहन सेवा का निजीकरण कर इसे पूंजीपतियों के हवाले कर रही है। बैठक को संबोधित करते हुए सांझा मोर्चे के वरिष्ठ सदस्य जयबीर घणघस, नरेंद्र दिनोद और वीरेंद्र ने कहा कि ठेके की इलेक्ट्रिक बसों और किलोमीटर स्कीम की बसों को बिना मांग के लगातार रोडवेज में शामिल किया जा रहा है जिससे रोडवेज को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक ओर मंत्री और विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के हर गांव में सरकारी बसें चलाने के आदेश दे रहे हैं जबकि रोडवेज के पास सभी गांवों में बसें भेजने के लिए पर्याप्त वाहन उपलब्ध नहीं हैं। बसों की मरम्मत के लिए कर्मचारी लगभग नहीं के बराबर रह गए हैं। चालक और परिचालकों की कमी तथा समय पर मरम्मत न होने के कारण कई बसें खड़ी रहती हैं, जिससे मौजूदा कर्मचारियों पर काम का अत्यधिक बोझ बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में धुंध, बारिश और कोरोना काल जैसे विपरीत हालात में जोखिम भरी ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को जोखिम भत्ता देने, ऑनलाइन तबादला नीति के स्थान पर विभाग एवं कर्मचारी हित में आपसी तबादला नीति पुनः लागू करने, कोरोना काल में खड़ी ठेके की बसों को किए गए भुगतान के आदेश रद्द कर मामले की जांच कराने तथा बकाया बोनस का भुगतान करने की मांग शामिल रही। रोडवेज कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया तो प्रदेशभर के सभी डिपो के रोडवेज कर्मचारी 18 जनवरी 2026 को अंबाला छावनी में परिवहन मंत्री के आवास पर न्याय मार्च निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed