फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   If doctors go on strike, health services will be disrupted

Bhiwani News: चिकित्सकों की हड़ताल रही तो स्वास्थ्य सेवाएं होंगी बाधित

Thu, 28 Dec 2023 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 28 Dec 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
If doctors go on strike, health services will be disrupted
भिवानी।
विज्ञापन

चिकित्सकों की एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के बाद अब 29 दिसंबर के अल्टीमेटम के अनुसार शुक्रवार को पूर्ण हड़ताल पर जाने का सरकारी चिकित्सक ऐलान कर चुके हैं। अगर हड़ताल होती है तो स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित होंगी। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी सभी चिकित्सकों की छुट्टियां रद्द किए जाने के साथ हड़ताल के विकल्प के तौर पर पुख्ता बंदोबस्त किए जाने का दावा किया है।

वहीं सिविल सर्जन का कहना है कि अगर चिकित्सक हड़ताल पर जाते हैं तो उस स्थिति में आपात और ओपीडी दोनों ही जगह व्यवस्था रहेगी। हालांकि पहले हुई हड़ताल में भी काफी कम चिकित्सकों ने ही हड़ताल की थी। स्वास्थ्य विभाग पहले से ही चिकित्सकों की छुट्टियां रद्द कर चुका है। ऐसे में गैर हाजिर रहने वाले चिकित्सक भी शुक्रवार को हड़ताल पर समझे जाएंगे और उनकी रिपोर्ट भी मुख्यालय भेजी जाएगी। पिछली हड़ताल में बीएमएस विद्यार्थियों ने ओपीडी में मोर्चा संभाला था, जबकि कुछ एमबीबीएस चिकित्सकों ने भी ओपीडी जांची थी। लेकिन 29 दिसंबर के नोटिस में चिकित्सकों ने पूर्ण हड़ताल का ऐलान किया है। हालांकि देर शाम तक मुख्यालय में हड़ताल को लेकर बैठक चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed