फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ICU ward empty in district headquarters, arrangements on ventilator

Bhiwani News: जिला मुख्यालय में आईसीयू वार्ड खाली, वेंटिलेटर पर व्यवस्था

Tue, 23 Jul 2024 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 23 Jul 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
ICU ward empty in district headquarters, arrangements on ventilator
नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लगे वेंटिलेटर। 
भिवानी। कोरोना संक्रमण के दौर में जिला नागरिक अस्पताल को 37 नए वेंटिलेटर सौंपे गए थे। नए वेंटिलेटरों में से अस्पताल प्रशासन की ओर से 28 वेंटिलेटर प्रयोग में लिए जा रहे। वहीं दो वेंटिलेटर खराब स्थिति में पड़े हैं। अस्पताल में स्पेशल आईसीयू वार्ड भी बना है, मगर यहां स्टाफ और डॉक्टर का इंतजार है।
विज्ञापन

दरअसल, आईसीयू वार्ड की व्यवस्था ही वेंटिलेटर पर है। इसकी वजह यह है कि आईसीयू के लिए अलग से स्टाफ की जरूरत है, मगर स्वास्थ्य विभाग के पास अभी तक कोई ऐसा स्टाफ नहीं है। अस्पताल में पहले से मौजूद स्टाफ ही आईसीयू वार्ड को देख रहा है। वहीं दो वेंटीलेटर खराब हो चुके हैं, जिसके संबंध में भी मुख्यालय से पत्राचार हुआ है। वहीं अन्य पोर्टेबल वेंटिलेटरों के सहारे मरीजों को आपातकालीन विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों में सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के दौरान स्वास्थ्य विभाग को पीएम केयर बजट के तहत वेंटिलेटर मिले थे। अकेले भिवानी जिला मुख्यालय के नागरिक अस्पताल में 37 वेंटिलेटर दिए गए। मगर इसमें से अब 28 वेंटिलेटर को ही प्रयोग में लाया जा रहा है। सात वेंटीलेटर पोर्टेबल हैं, जिन्हें जरूरत के हिसाब से मरीज के बेड तक ले जाया जा सकता है। वहीं दो वेंटिलेटर खराब हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल के आईसीयू वार्ड के लिए स्वास्थ्य विभाग से अलग से स्टाफ की भी डिमांड मुख्यालय को भेजी हुई है, मगर संक्रमण काल के बाद भी अब तक यहां अलग से आईसीयू का स्टाफ नहीं है। आईसीयू के लिए अलग से चिकित्सक और स्टाफ नर्स की नियुक्ति की जाती है। मगर विशेषज्ञ स्टाफ के अभाव में मरीजों की देखभाल सामान्य अस्पताल के स्टाफ के भरोसे ही है।

आईसीयू के लिए पांच डॉक्टर और 20 स्टाफ नर्स की जरूरत
भिवानी के जिला नागरिक अस्पताल के आईसीयू वार्ड के लिए पांच डॉक्टर और 20 स्टाफ नर्स की डिमांड स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्यालय को की जा चुकी है। आईसीयू के लिए अलग से चिकित्सक और स्टाफ नर्स तैनात किया जाता है। क्योंकि इनके लिए प्रशिक्षित स्टाफ और चिकित्सक होते हैं, जो अति गंभीर मरीजों की देखभाल करते हैं। वहीं वेंटिलेटर के सहारे अस्पताल में आईसीयू को चलाया जा रहा है, जबकि यहां स्टाफ और चिकित्सक अभी तक नहीं हैं।

जिला नागरिक अस्पताल में आईसीयू वार्ड बना हुआ है। इसमें अलग से स्टाफ नर्स और चिकित्सकों की डिमांड मुख्यालय को भेजी जा चुकी है। विभाग के पास पीएम केयर फंड से वेंटिलेटर आए थे, वे सभी चालू हालत में हैं। जिनका प्रयोग मरीजों की सुविधा और इलाज के लिए किया जा रहा है।
-डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article