{"_id":"66f6d092c91a19c0ad0213f5","slug":"i-will-vote-for-the-one-who-will-get-my-work-done-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-123630-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: वोट उसनै दयांगे जौ म्हारै काम करावैगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: वोट उसनै दयांगे जौ म्हारै काम करावैगा
Fri, 27 Sep 2024 09:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 27 Sep 2024 09:04 PM IST
विज्ञापन
भिवानी के गांव बिठण में चुनावी चर्चा करते ग्रामीण।
ढिगावामंडी। चुनावी माहौल का रंग अब लोगों पर भी चढ़ने लगा है। गांवों की चौपाल में भी चुनावी चर्चा होने लगी है। जिले के गांव बिठन में चुनावी चौपाल में चुनाव पर चर्चा करते हुए ग्रामीण कहते हैं कि इब थौड़ा टैम सै बौटा कां, हर कोए बौट मांगण आवै सै, बौट उसनै दयांगे जौ म्हारै काम करावैगा।
चुनावी के दौरान में जहां प्रत्याशी मतदाताओं का समर्थन पाने के लिए घरों में जाकर वोटों की अपील कर रहे हैं। वहीं, मतदाता अभी अपने मानकों पर प्रत्याशियों को तराशने में लगे हैं। गांवों में चुनावों के लिए कई जगह पर चल रही चुनावी चौपालों में मुख्य रूप से एक बात सामने आ रही है जिसमें मतदाताओं का मानना है कि वोट उसे देना चाहिए जो जीतने के बाद लोगों के बीच रहे और गांव में विकास कार्य करवाकर लोगों को सहूलियत दिलाए।
गांव बिठन में कुल आठ वार्ड क्षेत्र में रहने वाले करीब 1,010 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। गांव के कुछ लोगों में चुनावी चर्चा में काफी मजेदार बहस दिखी। कुछ लोगों ने मौजूदा सरकार की सराहना की तो कुछ सरकार के विरोध में दिखे। गांव के चंद्रभान ने कहा कि गांव में शहर जैसी बहुत सी सुविधाएं मिलनी चाहिए। वोट हमारे अगले पांच साल के भविष्य को निर्धारित करेगा। इसलिए अभी मतदान में जितना समय बाकी है उस पर यही मंथन करना है कि कौन प्रत्याशी सही होगा जो गांव के विकास कार्यों की गति को बढ़ा सके।
विज्ञापन
इस बीच अमर सिंह पूनिया ने कहा कि ईब तो सारे बड़ी बड़ी बात करै स, पर बाद में कोई ना पूछे। ना तो नेता पूछे, ना नेता के पाछे घूमणिए उनके समर्थक पूछे। पर खुशी की बात स अक बिठण गांव में विकास की कोई कमी न स। गांव की सभी फिरणी पक्की बनी हुई है।
सोनू ने भी कहा कि चुनाव में पार्टी महत्वपूर्ण नहीं होती है, प्रत्याशी अहम होता है। हमें इस बात को देखना है कि प्रत्याशी शिक्षित, ईमानदार और दूरदर्शी होना चाहिए। रामशरण शर्मा, महिपाल, पूर्व सरपंच बलजीत, बेगराज ने कहा कि वोट चाहे किसी को भी दें लेकिन गांव में भाईचारा नहीं बिगड़ना चाहिए। वोटों का समय तो पांच, सात दिन का है, भाईचारा सारी उम्र का है।
गांव में जो सुविधाएं मिली है
ग्रामीणों ने बताया कि बिठण गांव में खूब विकास हुआ है। खेल मैदान में लगाई गई सीसीटीवी और लाइट खेल मैदान की शोभा बढ़ा रही है। गांव में बीसी चौपाल, पानी की डिग्गी, बिजली, पानी, सड़क आदि सुविधाएं पहुंची लेकिन, गांव से शहर बनाने के लिए कुछ और योजनाएं चलाने की जरूरत है।