फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sweeper Committed Suicide after wife murder at bhiwani

भिवानीः सफाई कर्मी ने कुल्हाड़ी से पत्नी का गला काटा, फिर खुद निगला जहर, दोनों की मौत

Mon, 09 Dec 2019 09:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Mon, 09 Dec 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
Sweeper Committed Suicide after wife murder at bhiwani
प्रतीकात्मक फोटो
घरेलू कलह में एक सफाई कर्मचारी ने अपनी पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद भी जहर निगल लिया। जहर खाकर वह घर से करीब दो किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गया, जहां सुबह वह मृत मिला। व्यक्ति ने पत्नी की हत्या से पहले तीन बेटियों को घर के ही दूसरे कमरे में बंद कर दिया था। पुलिस ने महिला की मौत मामले में मृतका के पति पर हत्या और उसकी मौत के मामले में इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


खरक कलां गांव वासी करीब 35 वर्षीय अजीत का अपनी पत्नी करीब 25 वर्षीय अंजू के साथ झगड़ा हुआ। बताया जा रहा है कि झगड़ा रात करीब 11 बजे हुआ और झगड़े के बाद अजीत ने लकड़ी काटने वाली कुल्हाड़ी से अंजू की गर्दन पर वार किए। जिससे उसकी मौत हो गई। पत्नी की हत्या के बाद अजीत ने खुद भी जहरीला पदार्थ निगल लिया और घर से करीब दो किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गया। जहां जहरीले पदार्थ के कारण उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन


इस हत्याकांड और सुसाइड मामले का पता सुबह लगा जब लोगों ने रेलवे ट्रैक के नजदीक अजीत का शव देखा। इसके बाद उसके घर सूचना देने पहुंचे तो उसकी पत्नी भी घर में मृत मिली और घर में मौजूद तीन बेटियां दूसरे कमरे में बंद मिली। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और खरक चौकी पुलिस के अलावा जीआरपी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां महिला के शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के बोर्ड से करवाया गया। महिला की मौत मामले में पिता राज कुमार ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ समय से अजीत उसकी बेटी को तंग कर रहा था। छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा कर रहा था। अब उसकी बेटी की हत्या कर दी।

महिला अंजू की उसके ही पति अजीत ने तेजधार हथियार से हत्या की है। मृतका के पिता सुंडाना वासी राज कुमार की शिकायत पर अजीत के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। चिकित्सकों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।

- अजमेर सिंह, इंचार्ज, खरक कलां चौकी

खरक कलां गांव के अजीत नामक युवक का शव रेलवे ट्रैक के नजदीक मिला है। उसने जहरीला पदार्थ निगला था। मृतक के भतीजे सुरेंद्र के बयान पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
- एसआई कृष्ण कुमार, इंचार्ज, जीआरपी चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed