{"_id":"5ed152a58ebc3e9ac806f64c","slug":"hundreds-of-trees-and-350-electricity-poles-breaks-in-hurricane-bhiwani-news-rtk5571393118","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधड़ से टूटे सैकड़ों पेड़ और बिजली के 350 पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधड़ से टूटे सैकड़ों पेड़ और बिजली के 350 पोल
विज्ञापन
लघु सचिवालय परिसर के सामने पेड़ गिरने से सड़क पर टूटकर गिरा पोल व बिखरे तार।
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले में वीरवार की रात आए अंधड़ से जिलेभर में 350 बिजली के पोल और सैकड़ों पेड़ टूट गए। ग्रामीण क्षेत्रों में रात भर बिजली गुल रही। वहीं शहर की अनेक कॉलोनियों में पांच से छह घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। निगम को भी अंधड़ की वजह से 17 लाख का फटका लग गया। वहीं शुक्रवार सुबह सवा 11 बजे झंकार रोड पर लघु सचिवालय परिसर के सामने सफेदे का भारी भरकम पेड़ वहां से गुजर रही सिटी एसएचओ रवींद्र की गाड़ी पर जा गिरा। पेड़ के गिरने के कारण साथ लगती 11केवी बिजली की लाइन भी टूट गई। हादसे के समय एसएचओ रवींद्र और पांच पुलिस कर्मचारी गाड़ी में सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही एरिया इंचार्ज शिवचरण सहित निगम कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों ने ही पेड़ की टहनियों को काटकर फंसी हुई गाड़ी को बाहर निकाला। हादसे में कोई पुलिस कर्मचारी हताहत नहीं हुआ। जबकि गाड़ी आगे से मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं जिस समय पेड़ टूटा उस समय बिजली के तार वहां से गुजर रहे जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ की बाइक पर आ गिरे। एसडीओ ने अपनी बाइक तारों के बीच में ही छोड़कर जान बचाई। सिटी एसएचओ की गाड़ी के चालक उमेद सिंह ने बताया कि सिटी एसएचओ रवींद्र व पांच पुलिस कर्मचारी मुल्जिमों को कोर्ट में पेश करने के बाद थाने में लौट रहे थे। वहीं तार टूटने के कारण तुरंत निगम कर्मचारियों को सूचना दी और मैन लाइन कटवा दी ताकि किसी के साथ कोई हादसा न हो।
चार पोल भी टूटे
मौके पर पहुंचे एरिया इंचार्ज शिवचरण ने बताया कि पेड़ पटेल नगर फीडर की 11 केवी लाइन पर आ गिरा, जिससे चार बिजली के पोल भी टूट गए। निगम को करीब 60 हजार का नुकसान हुआ है। पटेल नगर और पुराना हाउसिंग बोर्ड की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। क्षतिग्रस्त पोल की जगह नए पोल लगाने और लाइन को दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया है।
रात को आए तेज अंधड़ की वजह से सर्कल के अंतर्गत करीब साढ़े तीन सौ बिजली पोल व लाइनें प्रभावित होने की सूचनाएं मिली है। निगम को करीब साढ़े 17 लाख का नुकसान हुआ है। प्रभावित इलाकों में आपूर्ति बहाल करने का काम चल रहा है, जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। -राजकुमार जाजौरिया, निगम महाप्रबंधक भिवानी सर्कल।
विज्ञापन
लघु सचिवालय परिसर के सामने एसएचओ की गाड़ी पर पेड़ और बिजली तार टूटकर गिरने की सूचना मिली थी। इस पर थाने से तुरंत टीम उनके साथ मौके पर पहुंची और हालातों का जायजा लिया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन ट्रैफिक वनवे हो गया था। स्थिति पर नियंत्रण पाने के प्रबंध किए गए। - विद्यानंद एसएचओ सिविल लाइन पुलिस थाना।

लघु सचिवालय परिसर के सामने एसएचओ की गाड़ी पर गिरे पेड़ को हटाकर गाड़ी को बाहर निकालने का प्रयास क?- फोटो : Bhiwani