Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Huge crowds gathered at Jui Canal Ghat and Triveni Johri for the Chhath festival.

Bhiwani News: छठ महापर्व पर जूई नहर घाट और त्रिवेणी जोहड़ी पर उमड़ा जनसैलाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Huge crowds gathered at Jui Canal Ghat and Triveni Johri for the Chhath festival.
त्रिवेणी जोहड़ी पर पूजा करतीं महिलाएं।
भिवानी। छठ महापर्व पर तोशाम रोड स्थित जूई नहर घाट और बैंक कॉलोनी की त्रिवेणी जोहड़ी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ पूर्वांचल परिवारों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर चार दिवसीय महापर्व का समापन किया।
विज्ञापन

पूर्वांचल सेवा समिति की ओर से आयोजित महोत्सव में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं ने छठ पूजा की परंपराओं के अनुसार सूर्यदेव को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। दोनों घाटों पर धार्मिक आस्था और उत्सव का माहौल रहा।
विज्ञापन

महोत्सव में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, भाजपा नेत्री सोनिया अत्री, नगर परिषद चेयरमैन भवानी प्रताप, हर्षदीप डूडेजा, भारत सरकार के राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अशोक कुमार भारद्वाज और कांग्रेस नेता अशोक बवानीवाला ने शिरकत की। कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्वांचल सेवा समिति के अध्यक्ष अभिषेक मनी त्रिपाठी और सर्वजीत पटेल ने बताया कि समिति की ओर से हर वर्ष छठ पूजा महोत्सव आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य प्राचीन धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छठ महापर्व सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक
अभिषेक मनी त्रिपाठी और सर्वजीत पटेल ने बताया कि छठ पूजा पूर्वांचल समाज का प्रमुख आस्था का पर्व है। इसमें परिवार और समाज के लोग एक साथ पूजा-अर्चना करते हैं। यह पर्व धार्मिक परंपराओं के साथ आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और पारिवारिक संस्कारों को भी मजबूत करता है। महोत्सव के माध्यम से भिवानी में रह रहे पूर्वांचल समाज के लोगों ने अपनी सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं को जीवंत रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed