फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   HTET results released 101 days after exam with 14% of candidates successful Haryana

HTET Result: परीक्षा के 101 दिन बाद जारी हुआ एचटेट परीक्षा का परिणाम, 14 फीसदी परीक्षार्थी सफल

Mon, 10 Nov 2025 10:29 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 10 Nov 2025 10:29 AM IST
सार

3.31 लाख परीक्षार्थियों ने 30 व 31 जुलाई को  एचटेट परीक्षा दी थी। शिक्षा बोर्ड ने एक महीने में परिणाम जारी करने की बात कही थी, लेकिन तीन महीने से ऊपर का समय बीत जाने के बाद भी रिजल्ट घोषित नहीं हुआ था। अब परीक्षा के 101 दिन बाद परिणाम घोषित किया है। 

विज्ञापन
HTET results released 101 days after exam with 14% of candidates successful Haryana
एचटेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट का परिणाम जारी कर दिया है। एचटेट परीक्षा में 14 फीसदी परीक्षार्थी ही सफल रहे हैं। एचटेट परीक्षा में तीन लाख 31 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की एचटेट परीक्षा में करीब 47 हजार परीक्षार्थी पास हुए हैं। लेवल- प्रथम का परीक्षा परिणाम 16.2, लेवल- द्वितीय का परीक्षा परिणाम 16.4 व लेवल- तृतीय का परीक्षा परिणाम 9.6 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि 3.31 लाख परीक्षार्थियों ने 30 व 31 जुलाई को  एचटेट परीक्षा दी थी।

शिक्षा बोर्ड ने एक महीने में परिणाम जारी करने की बात कही थी, लेकिन तीन महीने से ऊपर का समय बीत जाने के बाद भी रिजल्ट घोषित नहीं हुआ था। अब परीक्षा के 101 दिन बाद परिणाम घोषित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजीटी लेवल-3 के लिए एक लाख 20 हजार 943 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था और परीक्षा कुल एक लाख 559 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। वहीं, टीजीटी लेवल-2 के लिए 2 लाख एक हजार 517 उम्मीदवारों ने आवेदन किया और परीक्षा एक लाख 67 हजार परीक्षार्थियों ने दी थी। पीआरटी लेवल-1 के लिए 82 हजार 917 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया और परीक्षा में 66 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed