फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   HTET result will be released today, board taken action on copycats

हरियाणा: पकड़े गए 50 नकलची अभ्यर्थी एक साल तक नहीं दे सकेंगे एचटेट, आज जारी होगा परिणाम

Fri, 28 Jan 2022 12:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 28 Jan 2022 12:31 AM IST
सार

एचटेट परीक्षा के दौरान नकल किए जाने के मामले में बोर्ड ने कार्रवाई की है। छह अभ्यर्थियों के पेपर बोर्ड ने रद्द किए हैं, वहीं दो अभ्यर्थियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
HTET result will be released today, board taken action on copycats
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हरियाणा में एचटेट के दौरान 66 विद्यार्थियों को बोर्ड प्रशासन ने नकल करते हुए पकड़ा था। इनमें से बोर्ड प्रशासन ने 58 अभ्यर्थियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इनमें से दो के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। वहीं 50 अभ्यर्थी एक साल तक अब एचटेट नहीं दे सकेंगे। और 8 अभ्यर्थियों को क्लीन चिट दी गई है।
विज्ञापन


 जिन दो अभ्यर्थियों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है वे पांच साल तक एचटेट नहीं दे पाएंगे। छह अभ्यर्थियों की परीक्षा रद्द कर दी गई है। इनमें से 56 अभ्यर्थियों के खिलाफ कार्रवाई सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई है। फुटेज में सामने आया कि कुछ अभ्यर्थी आपस में उत्तर पूछ रहे हैं तो कुछ ने अपनी उत्तर पुस्तिका और बैठने की सीट ही बदल दी।
विज्ञापन

आज जारी होगा एचटेट का परिणाम

शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित एचटेट में प्रदेशभर में करीब एक लाख 83 हजार अभ्यर्थियों ने दी थी। परीक्षा के सफल संचालक के लिए शिक्षा बोर्ड की ओर से पुख्ता प्रबंध किए थे। इसके लिए परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी, परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक, आंखों की पुतली का मिलान किया था। इसके बाद हर परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी लगा कर शिक्षा बोर्ड में कंट्रोल रूम बनाया था। शिक्षा बोर्ड द्वारा 25 जनवरी को एचटेट का परिणाम जारी करना था, मगर यूएमसी की सुनवाई के चलते देरी हो गई। अब 28 जनवरी को परिणाम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचटेट में नकल करते हुए पकड़ गए अभ्यर्थियों को मुख्यालय पर बुलाया गया था। परीक्षा के दौरान 66 अभ्यर्थियों को नकल करते पकड़ा गया था। निगरानी कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर 50 अभ्यर्थी एक साल तक एचटेट नहीं दे सकेंगे और छह की परीक्षा रद्द कर दी है। वहीं आठ अभ्यर्थी को जांच में क्लीन चिट दी गई है। शुक्रवार को एचटेट का परिणाम जारी किया जाएगा। - डॉ. जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed