{"_id":"6aff5f26cdd6e545ef063d6a","slug":"two-more-accused-arrested-for-stealing-rs-394-lakh-by-cutting-open-an-atm-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-160306-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: एटीएम काटकर 3.94 लाख रुपये चुराने के दो और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: एटीएम काटकर 3.94 लाख रुपये चुराने के दो और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
तोशाम। ईश्वरवाल में बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम काटकर 3.94 लाख रुपये चोरी करने के मामले में तोशाम पुलिस ने बुधवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में नूंह के बड़का निवासी तालीम और भिवानी के दिनोद निवासी पांडू शामिल हैं। पुलिस अब तक मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
बैंक ऑफ बड़ौदा की ईश्वरवाल शाखा के सहायक प्रबंधक राकेश ने थाना तोशाम में शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया था कि बैंक शाखा के साथ ही एटीएम लगा हुआ है। 26 मई की शाम को बैंक और एटीएम को सुरक्षित बंद करके गए थे। अगले दिन जांच करने पर एटीएम का ताला आधा खुला मिला। मशीन की जांच की तो पता चला कि अज्ञात आरोपियों ने उसे काटकर अंदर रखे 3 लाख 94 हजार रुपये चोरी कर लिए थे।
शिकायत के आधार पर थाना तोशाम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले के जांच अधिकारी उम्मेद सिंह ने न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश कर वीरवार को तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में उनकी भूमिका और अन्य संलिप्त आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।