Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A separate help desk for widows will be set up at the One-Stop Centre.

Bhiwani News: विधवाओं के लिए वन स्टॉप सेंटर में बनेगा अलग हेल्प डेस्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
A separate help desk for widows will be set up at the One-Stop Centre.
भिवानी। विधवा महिलाओं की शिकायतों के प्राथमिकता से समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए वन स्टॉप सेंटर में अलग हेल्प डेस्क स्थापित किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम पवन कुमार ने विधवा सेल की ऑनलाइन मासिक समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में सीजेएम ने जिला स्तर पर विधवा सेल के माध्यम से महिलाओं को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने, उनके अधिकारों की सुरक्षा और कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विधवा सेल का उद्देश्य महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन

सीजेएम ने कहा कि सरकार की ओर से विधवा महिलाओं के कल्याण के लिए पेंशन और ऋण सहित विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। संबंधित विभाग सुनिश्चित करें कि पात्र महिलाओं को इनका लाभ समय पर मिले। उन्होंने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेंशन आवेदन में कमी होने पर संबंधित महिला या उसके बच्चों को फोन कर सूचित करें और आवश्यक दस्तावेज पूरे करवाकर प्रक्रिया आगे बढ़ाएं। बैठक में पुलिस, स्वास्थ्य, एसडीएम कार्यालय, वन स्टॉप सेंटर, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋण स्वीकृति में भी करें सहयोग
सीजेएम ने वन स्टॉप सेंटर के अधिकारियों को विधवा महिलाओं और उनके बच्चों को उपलब्ध सुविधाओं एवं सहायता की विस्तृत जानकारी देने के निर्देश दिए। साथ ही बैंकों के माध्यम से महिलाओं को ऋण योजनाओं का लाभ दिलाने और ऋण स्वीकृत करवाने में आवश्यक सहयोग करने को कहा। उन्होंने हेल्प डेस्क के माध्यम से महिलाओं की शिकायतें दर्ज कर उनका प्राथमिकता से समाधान करवाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed