{"_id":"61f2ec0fc0026347562edec2","slug":"htet-result-will-be-released-today-board-taken-action-on-copycats","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: पकड़े गए 50 नकलची अभ्यर्थी एक साल तक नहीं दे सकेंगे एचटेट, आज जारी होगा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: पकड़े गए 50 नकलची अभ्यर्थी एक साल तक नहीं दे सकेंगे एचटेट, आज जारी होगा परिणाम
Fri, 28 Jan 2022 12:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:31 AM IST
सार
एचटेट परीक्षा के दौरान नकल किए जाने के मामले में बोर्ड ने कार्रवाई की है। छह अभ्यर्थियों के पेपर बोर्ड ने रद्द किए हैं, वहीं दो अभ्यर्थियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में एचटेट के दौरान 66 विद्यार्थियों को बोर्ड प्रशासन ने नकल करते हुए पकड़ा था। इनमें से बोर्ड प्रशासन ने 58 अभ्यर्थियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इनमें से दो के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। वहीं 50 अभ्यर्थी एक साल तक अब एचटेट नहीं दे सकेंगे। और 8 अभ्यर्थियों को क्लीन चिट दी गई है।
जिन दो अभ्यर्थियों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है वे पांच साल तक एचटेट नहीं दे पाएंगे। छह अभ्यर्थियों की परीक्षा रद्द कर दी गई है। इनमें से 56 अभ्यर्थियों के खिलाफ कार्रवाई सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई है। फुटेज में सामने आया कि कुछ अभ्यर्थी आपस में उत्तर पूछ रहे हैं तो कुछ ने अपनी उत्तर पुस्तिका और बैठने की सीट ही बदल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन दो अभ्यर्थियों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है वे पांच साल तक एचटेट नहीं दे पाएंगे। छह अभ्यर्थियों की परीक्षा रद्द कर दी गई है। इनमें से 56 अभ्यर्थियों के खिलाफ कार्रवाई सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई है। फुटेज में सामने आया कि कुछ अभ्यर्थी आपस में उत्तर पूछ रहे हैं तो कुछ ने अपनी उत्तर पुस्तिका और बैठने की सीट ही बदल दी।
विज्ञापन
आज जारी होगा एचटेट का परिणाम
शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित एचटेट में प्रदेशभर में करीब एक लाख 83 हजार अभ्यर्थियों ने दी थी। परीक्षा के सफल संचालक के लिए शिक्षा बोर्ड की ओर से पुख्ता प्रबंध किए थे। इसके लिए परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी, परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक, आंखों की पुतली का मिलान किया था। इसके बाद हर परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी लगा कर शिक्षा बोर्ड में कंट्रोल रूम बनाया था। शिक्षा बोर्ड द्वारा 25 जनवरी को एचटेट का परिणाम जारी करना था, मगर यूएमसी की सुनवाई के चलते देरी हो गई। अब 28 जनवरी को परिणाम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
एचटेट में नकल करते हुए पकड़ गए अभ्यर्थियों को मुख्यालय पर बुलाया गया था। परीक्षा के दौरान 66 अभ्यर्थियों को नकल करते पकड़ा गया था। निगरानी कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर 50 अभ्यर्थी एक साल तक एचटेट नहीं दे सकेंगे और छह की परीक्षा रद्द कर दी है। वहीं आठ अभ्यर्थी को जांच में क्लीन चिट दी गई है। शुक्रवार को एचटेट का परिणाम जारी किया जाएगा। - डॉ. जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड।