फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   HTET result will be declared before January 25

एचटेट: 25 जनवरी से पहले घोषित होगा रिजल्ट, बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन 20 से 23 जनवरी तक होगी

Thu, 20 Jan 2022 10:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 20 Jan 2022 10:09 PM IST
सार

18-19 दिसंबर को प्रदेश के सभी जिलों में एचटेट परीक्षा हुई थी। प्रदेश भर में 1,83,951 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।

विज्ञापन
HTET result will be declared before January 25
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हरियाणा के करीब दो लाख भावी अध्यापकों के भविष्य का फैसला 24 या 25 जनवरी को होगा। यह जानकारी शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डॉक्टर जगबीर सिंह ने दी है। बता दें कि 18 व 19 दिसंबर को 183951 भावी अध्यापकों ने एचटेट परीक्षा दी थी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने एचटेट-2021 यानी हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन 18 व 19 दिसंबर को पूरे प्रदेश में हुआ था। 

विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि 20 से 23 जनवरी तक सभी अभ्यर्थियों की हाईकोर्ट के निर्देश पर बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन होगी। उन्होंने बताया कि कोई भी अभ्यार्थी अपनी सुविधा अनुसार किसी भी जिले में वेरिफेकशन करवा सकता है।
विज्ञापन


बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन कंपाइल करते ही मंगलवार या बुधवार यानी 24 या 25 जनवरी को रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। बोर्ड चेयरमैन ने यह भी बताया कि इस दौरान नकल करते समय सीसीटीवी में कैद अभ्यर्थियों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed