फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   HTET: Haryana Teacher Eligibility Test start from Tomorrow

हरियाणा : कल से एचटेट परीक्षा शुरू, हर केंद्र पर 31 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

Fri, 01 Jan 2021 04:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Fri, 01 Jan 2021 04:42 PM IST
सार

  • हर केंद्र के 13 कमरों के अलावा प्रवेश और निकासी द्वार पर भी लगे सीसीटीवी
  • प्रत्येक सेंटर का होगा अपना कंट्रोल रूम, बोर्ड में होगा मुख्य हाईटेक कंट्रोल रूम

विज्ञापन
HTET: Haryana Teacher Eligibility Test start from Tomorrow
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

दो और तीन जनवरी को होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को नकल और किसी तरह के बाहरी हस्तक्षेप मुक्त कराने के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अधिकारी बेहतर व्यवस्था बनाने में जुटे हैं।

विज्ञापन


नई योजना के तहत प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 31-31 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। एक परीक्षा केंद्र में 13 कमरे होंगे और यहां परीक्षार्थियों को कोविड-19 नियमानुसार बैठाने की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा प्रवेश और निकासी गेट पर भी सीसीटीवी से कड़ी निगरानी रहेगी। प्रत्येक गतिविधि की वीडियोग्राफी भी होगी।
विज्ञापन


प्रदेशभर में 355 परीक्षा केंद्र बने
एचटेट के लिए प्रदेशभर में 355 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 261299 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। लेवल एक पीआरटी के लिए 259 परीक्षा केंद्र, लेवल दो टीजीटी के लिए 351 और लेवल तीन पीजीटी के लिए 279 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। गुरुवार को सीसीटीवी लगाने वाली कंपनी के कारिंदे दिनभर केंद्रों पर सीसीटीवी लगाने में जुटे रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भिवानी में 22 केंद्रों पर 17335 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

भिवानी जिले में 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 17335 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें 5591 पुरुष और 11744 महिला अभ्यर्थी हैं। लेवल एक के 10 परीक्षा केंद्र, लेवल दो के लिए 15 और लेवल तीन के लिए 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर गुरुवार को दिनभर एजेंसी कर्मी सीसीटीवी लगाने में जुटे रहे।

कहां कितने परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

  • लेवल    परीक्षा केंद्र    परीक्षार्थी
  • लेवल एक    259       73633
  • लेवल दो      351       105481
  • लेवल तीन   279        82185

एचटेट पूरी तरह सीसीटीवी की निगरानी में होगा। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी के अलावा कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। पूरी जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश मिलेगा। इसकी वीडियोग्राफी भी होगी। - डॉ. जगबीर सिंह, चेयरमैन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed