फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   HTET candidates will be able to get biometric verification done these days

Bhiwani News: एचटेट अभ्यर्थी आज-कल करा सकेंगे बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन

Wed, 20 Dec 2023 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 20 Dec 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
HTET candidates will be able to get biometric verification done these days
भिवानी।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2023 के अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का मौका दिया गया है। अभ्यर्थी अब 21 और 22 दिसंबर को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करा सकेंगे।
बोर्ड ने एचटेट का आयोजन दो व तीन दिसंबर को कराया गया था। परीक्षा का परिणाम 18 दिसंबर को घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम घोषणा से पूर्व अभ्यर्थियों द्वारा विभिन्न जिलों में स्थापित वेरिफिकेशन केंद्रों पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवाई गई थी, लेकिन कुछ अभ्यर्थी अनुपस्थित रहें, उन्हें बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूर्ण करवाने के लिए शिक्षा बोर्ड द्वारा 21 व 22 दिसंबर तक मौका दिया गया है।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव एवं सचिव ज्योति मित्तल ने बताया कि अभ्यर्थियों को 17 व 18 दिसंबर को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया के लिए बुलाया गया था, लेकिन कुछ अभ्यर्थी इस प्रक्रिया के दौरान अनुपस्थित रहे हैं। ऐसे अभ्यर्थियों द्वारा 21 व 22 दिसंबर को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक शिक्षा बोर्ड मुख्यालय भिवानी में उपस्थित होकर अपनी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन सुनिश्चित करवाई जानी है। ऐसे अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों की सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दी गई है। इन अभ्यर्थियों को इनके ऑनलाइन आवेदन के समय दी गई पंजीकृत ई-मेल आईडी पर hbse.htet2023@gmail.com से भी इस बारे में संदेश भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड सचिव ज्योति मित्तल ने बताया कि बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए अभ्यर्थी द्वारा अपना मूल पहचान पत्र तथा मूल प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) लेकर आना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि सूची में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया समय रहते पूर्ण करवानी सुनिश्चित करें। बोर्ड वेबसाइट पर उपलब्ध सूची में से जो अभ्यर्थी इन तिथियों में यह प्रक्रिया पूर्ण नहीं करते हैं, उनका परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2023 के जो अभ्यर्थी अपनी ओएमआर शीट की छायाप्रति प्राप्त करना चाहते हैं, ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क 100 रुपये ऑनलाइन जमा करवाकर अपनी ओएमआर शीट की छायाप्रति 21 दिसंबर से 18 फरवरी तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। संवाद

अनुचित साधन संबंधी केसों की सुनवाई 26 को



भिवानी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2023 और सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी शैक्षिक, मुक्त विद्यालय परीक्षा अक्तूबर-2023 में जिन अभ्यर्थियों, परीक्षार्थियों के अनुचित साधन संबंधी केस यूएमसी बनाए गए थे। ऐसे अभ्यर्थियों, परीक्षार्थियों को बोर्ड मुख्यालय भिवानी पर व्यक्तिगत सुनवाई के लिए 26 दिसंबर सुबह 10 बजे बुलाया है। यह जानकारी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डाॅ. वीपी यादव एवं सचिव ज्योति मित्तल ने दी।


बोर्ड सचिव ने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2023 तथा सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी शैक्षिक, मुक्त विद्यालय परीक्षा-2023 के अभ्यर्थियों, परीक्षार्थियों को व्यक्तिगत सुनवाई की सूचना एसएमएस के माध्यम से उनके द्वारा उपलब्ध करवाए गए मोबाइल नंबर पर भेजी जा रही है। सूची बोर्ड वेबसाइट www.bseh.org.in पर भी उपलब्ध है। ऐसे में सभी अभ्यर्थी, परीक्षार्थी निर्धारित तिथि व समय पर व्यक्तिगत सुनवाई के लिए बोर्ड मुख्यालय भिवानी पर पहुंचना सुनिश्चित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed