फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   HTET admit card issued on the website of board tomorrow

Haryana: कल बोर्ड की वेबसाइट पर जारी होंगे HTET के एडमिट कार्ड, परीक्षा में महिला अभ्यार्थियों का दबदबा

Fri, 25 Nov 2022 05:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 25 Nov 2022 05:14 PM IST
सार

305717 अभ्यार्थियों में 218033 महिलाएं और 87678 पुरूष व छह ट्रांसजेंडर शामिल है। आज से बोर्ड की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। एचटेट का परिणाम परीक्षा होने के 25 दिन के अंदर जारी होगा। 

विज्ञापन
HTET admit card issued on the website of board tomorrow
Haryana Teacher Eligibility Test - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा में इस बार महिला अभ्यार्थियों का दबदबा रहेगा। इस बार गृह जिलों में 218033 महिलाएं एचटेट की परीक्षा देंगी वहीं 87678 पुरूष व छह ट्रांसजेंडर परीक्षा में बैठेंगे। बोर्ड मुख्यालय ने प्रदेशभर के 305717 अभ्यार्थियों के एडमिट कार्ड शनिवार से बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंऐ।

विज्ञापन


बोर्ड मुख्यालय के हाईटैक कंट्रोल रूम से प्रदेश भर मे गठित किए गए 504 परीक्षा केंद्रों के प्रत्येक कक्ष पर लाइव निगरानी होगी और किसी भी तरह की अनियमितता मिलने पर ऑनलाइन यूएमसी बनाए जाएंगे। बोर्ड ने पिछले साल 66 यूएमसी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ऑनलाइन किए थे। एचटेट परीक्षा होने के 25 दिन के अंदर ही इसका परिणाम भी जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वेदप्रकाश यादव ने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) लेवल-एक, दो व तीन का आयोजन तीन व चार दिसंबर को होगा। परीक्षा में 305717 अभ्यर्थी 504 परीक्षा केंद्रों पर प्रविष्ट होंगे, जिसमें 218033 महिलाएं, 87678 पुरूष व छह ट्रांसजेंडर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेवल-1 (पीआरटी) परीक्षा में 60794 अभ्यर्थियों में 42888 महिलाएं व 17904 पुरूष एवं दो ट्रांसजेंडर शामिल हैं। लेवल-2 (टीजीटी) में 149430 अभ्यर्थियों में 107040 महिलाएं व 42387 पुरूष एवं तीन ट्रांसजेंडर हैं। लेवल-3 (पीजीटी) में 95493 अभ्यर्थियों में 68105 महिलाएं व 27387 पुरूष एवं एक ट्रांसजेंडर हैं। 


तीन दिसंबर को लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा 327 परीक्षा केंद्रों पर शाम तीन बजे से साढ़े पांच बजे तक होगी। चार दिसंबर को लेवल-2 (टीजीटी) परीक्षा 504 परीक्षा केंद्रों पर सुबह दस से दोपहर साढ़े 12 बजे तक होगी। लेवल-1(पीआरटी) परीक्षा 215 परीक्षा केंद्रों पर शाम तीन से साढ़े पांच बजे तक होगी। अध्यापक पात्रता परीक्षा गृह जिलों में होगी। अभ्यर्थी को परीक्षा समय से पहले परीक्षा केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed