फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   HSEB, 10th re appier examination, students

जिले में 13 परीक्षा केंद्रों पर 2673 परीक्षार्थी हुए शामिल

Tue, 27 Oct 2020 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
HSEB, 10th re appier examination, students
टीआईटी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा के दौरान आधार कार्ड की जांच करते कर्मचारी। संवाद न् - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोरोना वायरस के खतरे के चलते जहां हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा मार्च माह में रद्द करनी पड़ी थी, वहीं 221 दिन बाद बोर्ड ने कोई लिखित परीक्षा ली। सोमवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड दसवीं कक्षा की री-अपीयर और पुनर्मूल्यांकन परीक्षा हुई। जिले में करीब 10 फीसदी परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन

मैट्रिक परीक्षा के लिए जिले में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिन पर करीब 2970 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी जिसमें करीब 2673 विद्यार्थी शामिल हुए। दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए 12 बजे से ही परीक्षार्थी केंद्र पर पहुंचने शुरू हो गए थे। सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों को सैनिटाइज किए जाने के बाद ही प्रवेश मिला। मास्क लगाने वाले परीक्षार्थियों को ही प्रवेश दिया गया। ऐसे में काफी ऐसे बच्चे थे, जिनके पास मास्क नहीं थे। उन्होंने रुमाल को मास्क बनाया। कुछ मास्क के लिए दवा दुकानों पर भी दौड़ लगाते दिखे। मास्क और सैनिटाइज करने के बाद स्कूल गेट के पास ही परीक्षार्थियों की चेकिंग की गई। रोल नंबर-आधार कार्ड की कॉपी की भी जांच की गई। शाम पांच बजे जब परीक्षा खत्म हुई तो कुछ के चेहरे खिले थे तो कुछ मायूस दिखे। मंगलवार को सीनियर सेकेंडरी कक्षा की री-अपीयर व पुनर्मूल्यांकन परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed