फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Hospital administration engaged in improving parking system

Bhiwani News: पार्किंग व्यवस्था को सुधारने में लगा अस्पताल प्रशासन

Wed, 24 Apr 2024 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 24 Apr 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hospital administration engaged in improving parking system
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग अस्पताल की बिगड़ी व्यवस्थाओं को सुधारने में लगा है। विभाग की ओर से अस्पताल में सबसे पहले पार्किंग व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पताल में पार्किंग व्यवस्था बिगड़ी ही रहती है। इसे सुधारने के लिए अस्पताल प्रशासन समय समय पर कर्मचारियों की अलग से ड्यूटी लगा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को अस्पताल के आपातकालीन विभाग के मुख्य गेट को बंद रखा गया। इसका कारण पार्किंग व्यवस्था में सुधार लाने का प्रयास है। गेट पर दो कर्मचारियों की तैनाती की गई। गेट पर रस्सी बांध कर आने जाने वाले वाहनों को रोका गया। रस्सी बस एंबुलेंस के आने जाने के लिए हटाई गई। गेट पर तैनात कर्मचारियों का कहना है कि अस्पताल में मरीजों के अलावा बाहर से लोग अपनी गाड़ी खड़ी करके चले जाते है। इससे पार्किंग व्यवस्था बिगड़ जाती है। अस्पताल की पार्किंग मरीजों व अस्पताल स्टाफ के हिसाब से बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन

-------
अस्पताल में पार्किंग व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रयास किए जा रहे है। वाहनों को सही तरीके से खड़े करने के लिए साइन भी बनाएं गए है। अस्पताल में मरीजों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed