फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Horse-carriage driver killed after being hit by a car

Bhiwani News: कार की चपेट में आने घोड़ी-बुग्गी चालक की मौत

Sat, 06 Dec 2025 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 06 Dec 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Horse-carriage driver killed after being hit by a car
बवानीखेड़ा। भिवानी-हांसी राष्ट्रीय राजमार्ग 148बी पर वीरवार रात को कार की चपेट में आने से भिवानी निवासी घोड़ी-बुग्गी चालक अनिल कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार को कब्जे में लिया और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के बड़े भाई सतीश की शिकायत पर अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह के अनुसार, भिवानी के वार्ड नंबर 7 नेहरू मार्ग ताईयान पाना निवासी सतीश ने बताया कि वीरवार को उसका छोटा भाई 31 वर्षीय अनिल कुमार व दो-तीन अन्य साथी भिवानी से अपनी घोड़ी-बुग्गी लेकर बवानीखेड़ा में शादी में आए हुए थे।
विज्ञापन

रात लगभग साढ़े 12 बजे घर लौटते समय जाटू लुहारी व प्रेम नगर गांव के बीच अचानक जनरेटर का तार बुग्गी के टायर के नीचे आने लाइटें बंद हो गईं। तार ठीक करने के लिए नीचे उतरा तथा पीछे से हांसी की ओर से आ रही तेज गति से एक कार ने उसे टक्कर मार दी। इसके उसके दोनों पैर कट गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और उसे भिवानी नागरिक अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed