फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Hooda made political inroads with Bansilal family in Kiran's bastion

Bhiwani News: हुड्डा ने किरण के गढ़ में बंसीलाल परिवार के साथ जमाई राजनीतिक पैठ

Mon, 10 Jul 2023 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 10 Jul 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Hooda made political inroads with Bansilal family in Kiran's bastion
​भिवानी: नई अनाज मंडी में आयोजित की गई विपक्ष आपके समक्ष रैली को संबो​धित करते पूर्व मुख्यमंत्र
भिवानी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की भिवानी की नई अनाज मंडी में रविवार को विपक्ष आपके समक्ष रैली कई मायनों में सियासी माहौल को गर्म करने के साथ-साथ भिवानी की राजनीति को भी एक नई दिशा प्रदान करने में अहम रही। भिवानी में कांग्रेस की विपक्ष आपके समक्ष रैली के मंच पर हुड्डा ने किरण के गढ़ में बंसीलाल परिवार के साथ अपनी राजनीतिक पैठ जमाई हैं, जिसमें उनके साथ बंसीलाल के बड़े बेटे का परिवार और लोहारू से पूर्व विधायक सोमबीर सिंह का साथ भी मिला। इसी तरह टिकट की दौड़ में शामिल भावी प्रत्याशियों ने रैली में अपने बूते ही हजारों की भीड़ भी जुटाई।
विज्ञापन

भिवानी में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने संबोधन की शुरुआत में पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल, पूर्व मुख्यमंत्री बनारसीदास गुप्त, दानवीर सेठ किरोड़ीमल और महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित नेकीराम के साथ भिवानी को छोटी काशी से कहकर राजनीतिक धार लगा दी। इवेंट मैनेजमेंट में सांसद दीपेंद्र हुड्डा की टीम सक्रिय दिखाई दी। वहीं मंच पर लगे मुख्य बैनर में भी कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के साथ बाप-बेटा ही छाए रहे। हालांकि किरण गुट पार्टी की इस रैली को हुड्डा की रैली करार देते हुए किनारा किए हुआ दिखा। वहीं, हुड्डा ने भी भिवानी में रैली के जरिए अपना कुनबा और बड़ा कर लिया। क्योंकि रैली में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी भावी टिकटार्थियों के कंधों पर ही थी। जिससे हुड्डा के सामने उनके राजनीतिक वजूद के साथ जनता के बीच कितनी पकड़ है, इसका पता भी चल सके।
विज्ञापन


विपक्ष आपके समक्ष रैली को लेकर सांसद दीपेंद्र हुड्डा पिछले एक पखवाड़े से ही सक्रिय भूमिका के साथ भिवानी में अपनी कांग्रेस टीम के साथ जोर-शोर से जुटे थे। उन्होंने भिवानी की रैली को कई मायने में इसलिए भी अहम बना डाला, क्योंकि भिवानी कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री किरण चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल परिवार का गढ़ माना जाता है। इसमें हुड्डा की रैली की सफलता का मतलब किरण की राजनीतिक जमीन को खिसकाने की कोशिश ही होगी। लेकिन दिलचस्प बात यह रही कि कांग्रेस की रैली में पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल के जयकारों के नारे भी खूब गूंजे। ये नारे खुद बंसीलाल के पोते अनिरुद्ध चौधरी ने भूपेंद्र हुड्डा के जयकारों के साथ लगवाए। नेताओं ने रैली में कांग्रेस की आपसी कलह और फूट को लेकर न तो मीडिया के सामने खुलकर कुछ कहा न ही मंच से ऐसी बात किसी नेता के मुंह से निकली, मगर फिर भी किरण ने ठीक हुड्डा की रैली के समय नांगल चौधरी में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत कार्यकर्ता बैठक जरूर रख ली। एक तरफ किरण हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में कार्यकर्ताओं को मजबूती से एकजुट होने का संदेश दे रही थीं। उधर, भिवानी की अनाज मंडी में भूपेंद्र सिंह हुड्डा कार्यकर्ताओं के आह्वान के साथ एक बार फिर से भावी मुख्यमंत्री के तौर पर खुद को टक्कर लेने की मंशा भी साफ जाहिर कर गए। भूपेंद्र हुड्डा का स्पष्ट इशारा था कि कांग्रेस की तरफ से वे ही विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री के प्रबल दावेदार रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


हुड्डा की सक्रियता ने बढ़ा दी किरण की बेचैनी
भूपेंद्र सिंह हुड्डा पंचायत चुनावों के बाद से ही भिवानी की तरफ अपना वर्चस्व बढ़ाने में जुटे हैं। पिछले कई सालों से सुस्त कार्यकर्ता भी सक्रियता के साथ खुद को साबित करने में जुटे हैं। उन्हें टिकट के लिए खुद को साबित करने का यह सुनहरा मौका भी दिखाई दे रहा है। कुछ अर्से से कार्यकर्ताओं में भी भगदड़ मची है, जिसमें कांग्रेस खेमे में कई दूसरे दलों के लोग भी जुड़े हैं। वहीं किरण चौधरी भी दावा कर चुकी है कि उनके गढ़ में सेंधमारी की कोशिशें बेकार है। किरण का कहना है कि रैली तो कोई भी कहीं जाकर कर सकता है, इससे उसके राजनीतिक वजूद पर कोई आंच या फिर खुद के इलाके में पहचान कम नहीं होती। अब किरण खेमा भी अलग से बड़ी रैली की तैयारियों में लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed