Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Homes adorned with lamps and rangoli, joy shared through the worship of Goddess Lakshmi

Bhiwani News: घरों में सजी रंगोली और देर रात तक गूंजे आतिशबाजी के धमाके

Tue, 10 Nov 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 10 Nov 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Homes adorned with lamps and rangoli, joy shared through the worship of Goddess Lakshmi
शहर में दीपावली पर्व पर आतिशबाजी का दृश्य
भिवानी।
विज्ञापन

शहर में रोशनी और उत्साह का महापर्व दिवाली रविवार को जिले भर में श्रद्धा, भक्ति, धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मां लक्ष्मी के स्वागत में शहर से लेकर कस्बों और गांवों तक घरों, मंदिरों, बाजारों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में दीपों की रोशनी बिखरती नजर आई। बाजार से लेकर गलियों तक शाम ढलते ही दीयों, मोमबत्तियों और रंग-बिरंगी बिजली की झालरों से सजे मकानों और प्रतिष्ठानों से हर तरफ उत्सव का माहौल दिखाई दिया।। घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की विशेष साफ-सफाई के बाद मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं मनमोहक रंगोलियां, जिन्हें महिलाओं और बच्चों ने फूलों और रंगों के विभिन्न डिजाइनों से बहुत ही कलात्मक तरीके से सजाया। प्रदोष काल में लोगों ने अपने-अपने घरों और दुकानों में विधि-विधान के साथ माता लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन किया। परिवारों ने सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना करते हुए देवी-देवताओं को भोग लगाया और एक-दूसरे को मिठाई बांटकर खुशियां साझा कीं। पूजन के पश्चात बच्चों और युवाओं में आतिशबाजी को लेकर खासा क्रेज देखने को मिला। रात होते ही आसमान रंग-बिरंगे पटाखों और फुलझड़ियों की रोशनी से जगमगा उठा, हालांकि लोगों ने पर्यावरण सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सीमित दायरे में ही आतिशबाजी का आनंद लिया। पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

-दक्षिण काली नवदुर्गा मंदिर में भक्ति और उल्लास के साथ मनाया दीप महोत्सव
कोंट रोड मिनी बाईपास स्थित दक्षिण काली नवदुर्गा मंदिर में दिवाली महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। मंदिर की आकर्षक सजावट और मां भगवती के दरबार में प्रज्वलित असंख्य दीपों ने भक्तिमय वातावरण को और भी मनमोहक बना दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंदिर की प्रबंधक उर्मिला सैनी ने कहा कि दिवाली केवल दीप जलाने का त्योहार नहीं, बल्कि जीवन में अच्छाई, प्रेम, सद्भाव और मानवता का प्रकाश फैलाने का पर्व है। एक दीप ऐसा भी जलना चाहिए, जो किसी जरूरतमंद परिवार के जीवन में खुशियों की रोशनी लेकर आए। उन्होंने कहा कि त्योहारों की असली खुशी तभी है, जब समाज का हर वर्ग इसमें शामिल हो और कोई भी व्यक्ति अकेलापन या अभाव महसूस न करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उर्मिला सैनी ने कहा कि मां भगवती की आराधना हमें शक्ति, सेवा, संस्कार और दूसरों के प्रति संवेदनशील रहने की प्रेरणा देती है। मंदिर के पुजारी शुभम ने विधि-विधान से मां भगवती की पूजा-अर्चना करवाई तथा दीप प्रज्वलित कर परिवारों की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और विश्व कल्याण की कामना की।
रामदेव मंदिर में एक दीया वीर शहीदों के नाम प्रज्वलित
भिवानी। वीरवान पाना स्थित रामदेव मंदिर में दिवाली के पर्व पर शहीदों की स्मृति में दीये जलाकर उनको याद किया गया। मेघ समाज के जिला प्रधान श्यामलाल मेघवाल और पर्यावरण प्रहरी विजय सिंहमार के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों ने मिलकर एक दीया वीर शहीदों के नाम प्रज्वलित किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर वीर जवानों को याद करना और समाज में देशभक्ति की अलख जगाना था। इस अवसर पर दूनी भगत, संजय गोयल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

-ब्रह्मावत्सों ने मनाया नवदशकोत्सव स्थापना दिवस व दिवाली पर्व
भिवानी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज की शाखा सिद्धि धाम में नवदशकोत्सव स्थापना दिवस व दिवाली पर्व मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा प्रमुख राजयोगिनी बीके सुमित्रा व उपस्थित ब्रह्मावत्सों ने दीप जलाकर किया। राजयोगिनी बीके सुमित्रा ने कहा कि दिवाली दीपों व स्नेह का पर्व है। इन्हें बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व भी कहा जाता है। इस पावन पर्व पर हमें अपने अंदर की बुराइयों को नष्ट कर अध्यात्म को अपनाना चाहिए। इस अवसर पर बीके आरती, बीके ममता, बीके राज रानी, बीके शारदा, बीके पूनम, बीके नीलम उपस्थित रहे।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने पुलिस जवानों का किया सम्मान
भिवानी। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल भिवानी के जिला मंत्री एवं देवसर धाम सेवा जनकल्याण सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े गोपाल तंवर ने दिवाली के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी निभा रहे पुलिस प्रशासन के जवानों से मुलाकात की और उन्हें मिठाई खिलाकर दिवाली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान गोपाल तंवर ने कहा कि पुलिस के जवान दिन-रात आमजन की सुरक्षा और शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्पर रहते हैं। जब पूरा देश अपने परिवारों के साथ त्योहार मना रहा होता है, उस समय भी पुलिसकर्मी अपनी खुशियों और पारिवारिक जिम्मेदारियों से ऊपर उठकर सड़कों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed