फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Holika Dahan will take place at more than 250 places across the district

Bhiwani News: जिले भर में 250 से अधिक जगहों पर होगा होलिका दहन

Wed, 12 Mar 2025 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 12 Mar 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Holika Dahan will take place at more than 250 places across the district
नेहरू पार्क के पास दुकानदारों द्वारा लगाई गई रंग गुलाल की स्टॉलें।
भिवानी। होली पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बनी रही। वीरवार को होलिका पूजन का शुभ मुहूर्त दोपहर साढ़े 11 बजे के बाद शुरू होगा। वहीं भद्राकाल के बाद होलिका दहन का समय रात 11 बजकर 26 मिनट से लेकर 12 बजकर 23 मिनट तक शुभ रहेगा। भिवानी शहर में 55 से अधिक जगहों पर होलिका पूजन होगा। जबकि जिले भर में 250 जगहों पर होलिका दहन किया जाएगा।
विज्ञापन

होलिका पूजन स्थलों के आसपास पुलिस भी तैनात रहेगी। वीरवार को होली का पर्व परंपरागत उत्साह और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। रंगों के इस पर्व पर धार्मिक परंपराओं का विधान भी जुड़ा है। भिवानी शहर में खाकी बाबा मंदिर होलिका दहन स्थल पर शहर की सबसे बड़ी होलिका मंगलाई जाएगी। इसी तरह जीतुवाला लाइन पार क्षेत्र, जैन चौक क्षेत्र, दादरी गेट ढाणा रोड, बावड़ी गेट क्षेत्र, नेहरू पार्क, विकास नगर कॉलोनी, भारत नगर क्षेत्र, डाबर कॉलोनी तोशाम बाईपास क्षेत्र सहित शहर के विभिन्न हिस्सों में होलिका पूजन होगा।
विज्ञापन

शहर के नेहरू पार्क के सामने रंगों की स्टॉल सज गईं जहां बच्चों के साथ लोग पिचकारी, रंगों की खरीदारी भी करने में व्यस्त रहे। वहीं शहर के सराय चौपटा बाजार में भी लोगों ने खरीदारी की और कान्हा की ड्रेस खरीदने में अच्छी खासी रुचि दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed