फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Holiday for registered voters of municipal bodies

निकायों के पंजीकृत मतदाताओं के लिए अवकाश घोषित : उपायुक्त

Sun, 02 Mar 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 02 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Holiday for registered voters of municipal bodies
भिवानी। जिले की नगर पालिका बवानीखेड़ा, लोहारू व सिवानी मंडी के पंजीकृत मतदाताओं के लिए दो मार्च को अवकाश घोषित किया गया है। दो मार्च को होने वाले नगर पालिका चुनावों में ज्यादा से ज्यादा मतदान हो सकें, इसके लिए जिला प्रशासन ने अवकाश घोषित करने की सूचना दी है।
विज्ञापन

उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि सरकार ने उन क्षेत्रों के पंजीकृत मतदाताओं के लिए 2 मार्च तथा 9 मार्च को अवकाश घोषित किया है। जहां नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं के चुनाव होने हैं। मानव संसाधन विभाग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। महावीर कौशिक ने बताया कि अधिसूचना के तहत हरियाणा सरकार के सभी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और शैक्षणिक संस्थानों के साथ-साथ राज्य में स्थित विभिन्न कारखानों, दुकानों और निजी प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों, श्रमिकों के लिए सवेतन अवकाश रहेगा, ताकि वे अपना वोट डाल सकें।
विज्ञापन


पात्र परिवार उठाएं हर घर हर गृहिणी योजना का लाभ : उपायुक्त



भिवानी। उपायुक्त महावीर कौशिक ने पात्र परिवारों से हर घर-हर गृहिणी योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि हर घर-हर गृहिणी अंत्योदय परिवारों की महिलाओं के लिए एक बहुत महत्वाकांक्षी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि खाद्य एवं पूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस योजना के बारे में लोगों को जागरूक करें ताकि एक भी पात्र महिला इस योजना के लाभ से वंचित न रहे। इस योजना के तहत पात्र परिवार को 500 रुपये में गैस सिलिंडर दिया जाता है। उन्होंने बताया कि बीपीएल व अंत्योदय परिवार इस योजना के पात्र हैं। योजना लाभ के लिए पंजीकरण करवाना जरूरी है। उन्होंने बीपीएल तथा एएवाई परिवारों से संबंध रखने वाले लोगों का आह्वान किया कि वे अपने नजदीक लगते सीएससी सेंटर में जाकर हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed