फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   High speed truck hit a man, young man died on the spot, teenager injured

Bhiwani News: तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, युवक ने मौके पर तोड़ा दम, किशोर घायल

Mon, 02 Jun 2025 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 02 Jun 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
High speed truck hit a man, young man died on the spot, teenager injured
भिवानी। तोशाम बाईपास डाबर कॉलोनी के समीप सोमवार शाम सात बजे ट्रक ने एक युवक और किशोर को चपेट में ले लिया। युवक की ट्रक के नीचे कुचले जाने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया। हादसा तोशाम बाईपास पर सोमवार देर शाम हुआ। एक ट्रक ने दो युवकों को टक्कर मार दी। जिसके बाद ट्रक चालक हड़बड़ी में जब ट्रक को पीछे करने लगा तो दूसरे युवक का सिर कुचला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बावड़ी गेट क्षेत्र निवासी 18 वर्षीय चंद्रमुखी के रूप में हुई है। जबकि घायल किशोर 13 वर्षीय सन्नी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया। दोनों ही कबाड़ बीनकर रेहड़ी लेकर घर लौट रहे थे। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि ट्रक चालक द्वारा रेहड़ी को ओवरटेक करने की वजह से हादसा हुआ है। मृतक चंद्रमुखी की मामी मीना का आरोप है कि चंद्रमुखी की करीब एक माह बाद ही शादी होनी थी। उसके लिए लड़की देख रखी थी और रिश्ता भी पक्का हो चुका था। मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था और तीनों बहनों की जिम्मेदारी भी उसी के कंधों पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की मां राजकुमारी ने बताया कि उसका बेटा कबाड़ बीनने का काम करता था। चंद्रमुखी के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। परिजनों का आरोप है कि ट्रक चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था वहीं पुलिस प्रशासन पर भी उचित कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों को सड़क से हटाकर जाम खुलवाया वहीं इस मामले में कार्रवाई आरंभ कर दी। इस बारे में सदर पुलिस थाना प्रभारी नरेंद्र ने कहा कि शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed