फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   High-speed Thar hits a three-wheeler, woman dies, another seriously injured

Bhiwani News: तेज रफ्तार थार ने थ्री-व्हीलर को मारी टक्कर, महिला की मौत, दूसरी गंभीर

Tue, 14 Jul 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 14 Jul 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
High-speed Thar hits a three-wheeler, woman dies, another seriously injured
हादसे में क्षतिग्रस्त ऑटो। 
बवानीखेड़ा। कस्बे के पुर रोड पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार थार गाड़ी ने थ्री-व्हीलर को टक्कर मार दी। हादसे में थ्री-व्हीलर सवार फूलो देवी (77) निवासी मेहंदा की मौत हो गई जबकि बीबो (70) गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद भिवानी रेफर किया गया है। हादसे के बाद थार चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि गांव मेहंदा निवासी नरेश कुमार मंगलवार सुबह अपने थ्री-व्हीलर से पत्नी सरोज और अन्य महिलाओं को लेकर विनोद गांव में सत्संग सुनने जा रहा था। बवानीखेड़ा के पुर रोड पर पहुंचा तो सामने से तेज रफ्तार थार ने थ्री-व्हीलर को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि थ्री-व्हीलर क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को बवानीखेड़ा नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने फूलो देवी को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल बीबो को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि नरेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात थार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस हादसे के कारणों और चालक की पहचान के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed