फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Hi-tech command and control center built at board headquarters for moment-to-moment monitoring of examinations

HTET: परीक्षा की पल-पल की मॉनिटरिंग के लिए बोर्ड मुख्यालय पर बनाया हाईटेक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर

Sat, 02 Dec 2023 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Updated Sat, 02 Dec 2023 12:00 AM IST
सार

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि परीक्षा की पल-पल की मॉनिटरिंग करने के उद्देश्य से भिवानी बोर्ड मुख्यालय पर एक हाईटेक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाया गया है।

विज्ञापन
Hi-tech command and control center built at board headquarters for moment-to-moment monitoring of examinations
Hi teck Demo - फोटो : The Worldly

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में शनिवार और रविवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की अध्यापक पात्रता परीक्षा को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने निर्देश दिए की सभी अधिकारी, कर्मचारी इसे गंभीरता से लें, वहीं मुख्य सचिव संजीव कौशल द्वारा प्रदेश के उच्च अधिकारियों व सभी उपायुक्तों और पुलिस के अधीक्षकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एचटेट की तैयारियों की समीक्षा की।

विज्ञापन


इस अवसर पर निदेशक सेकेंडरी शिक्षा हरियाणा आशिमा बराड़, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक लॉ एंड ऑर्डर ममता सिंह एवं बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने भी अध्यापक पात्रता परीक्षा के सफल संचालन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए संबोधित किया।
विज्ञापन


बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि परीक्षा की पल-पल की मॉनिटरिंग करने के उद्देश्य से भिवानी बोर्ड मुख्यालय पर एक हाईटेक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि सभी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में एचटेट का नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों के इर्द-गिर्द 200 मीटर की परिधि में धारा-144 स्थानीय प्रशासन द्वारा लगाई जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर किसी भी बाहरी हस्तक्षेप को रोकने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल परीक्षा आरंभ होने से काफी समय पूर्व परीक्षा केंद्रों के बाहर तैनात रहेगा।

उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र में बिना पहचान-पत्र किसी भी अधिकारी, कर्मचारी का प्रवेश नहीं होगा, इसलिए सभी अधिकारी, कर्मचारी अपना पहचान-पत्र साथ लेकर ही परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित रहें और परीक्षा केंद्र पर नियुक्त स्टाफ द्वारा भी परीक्षा के दौरान गले में पहचान-पत्र डालकर रखा जाना अनिवार्य है।

फर्म की ओर से नियुक्त जैसे कैमरा मैन, बायोमेट्रिक, सीसीटीवी इत्यादि के कर्मचारियों के लिए भी पहचान-पत्र पहनना अनिवार्य है। डॉ. यादव ने बताया कि परीक्षार्थी इस बारे विशेष ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) का प्रिंट रंगीन फोटो के साथ लिया जाना है और वैसी ही रंगीन फोटो जोकि ऑनलाइन फार्म के दौरान प्रयोग में लाई गई थी, प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) पर वैसी रंगीन फोटो राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित करवाकर केंद्र पर जमा करवाना आवश्यक है।


उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र पर नियुक्त स्टॉफ, केंद्र अधीक्षक, पर्यवेक्षक अमला अथवा परीक्षा के लिए किसी भी अन्य ड्यूटी पर नियुक्त व्यक्ति की परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है अथवा परीक्षा की पवित्रता भंग करने में संलिप्तता पाई जाती है जो उनके खिलाफ भी शून्य सहनशीलता की नीति के तहत सख्ती से विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड अध्यक्ष यादव ने कहा कि परीक्षा का संचालन एक सामूहिक कार्य है, जिसके लिए प्रशासन, पुलिस, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षा विभाग, शैक्षणिक संस्थाओं का सहयोग लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed