फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Here, not the patient but the hospital itself has become ill, how will the health of the system improve?

Bhiwani News: डी ग्रुप के चयनित उम्मीदवारों के मेडिकल के लिए रविवार देर रात नौ बजे तक खुली रही ओपीडी

Mon, 11 Mar 2024 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 11 Mar 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Here, not the patient but the hospital itself has become ill, how will the health of the system improve?
भिवानी। ग्रुप डी में चयनित उम्मीदवारों के रविवार को भी मेडिकल हुए। इस दौरान नागरिक अस्पताल की ओपीडी सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक खुली रही। मेडिकल कराने पहुंचे उम्मीदवारों के बीच खूब धक्कामुक्की हुई। वहीं एक ही खिड़की पर फाइल जमा कराने को लेकर भी कर्मचारियों से नोकझोंक हुई। देर रात तक करीब साढ़े तीन सौ उम्मीदवारों के मेडिकल हुए।
विज्ञापन

ग्रुप डी के चयनित उम्मीदवारों के मेडिकल के लिए रविवार को छुट्टी के दिन भी व्यवस्था कराई गई थी। उम्मीदवारों के फार्म जमा कराने और आवेदनों की जांच के लिए सिविल सर्जन कार्यालय की छत पर अलग से काउंटर बनाया गया था। जहां पर चयनित उम्मीदवारों की भीड़ जुटी। मेडिकल फाइल जमा कराने को लेकर उम्मीदवार खिड़की पर धक्कामुक्की करने लगे और एक दूसरे के साथ भी उलझ बैठे। इस दौरान एक बार तो कर्मचारियों को गेट बंद करना पड़ा। वहीं जाली पर भी कुछ युवाओं ने चढ़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन

धक्कामुक्की में महिला उम्मीदवारों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी। मेडिकल कराने पहुंचे उम्मीदवारों के साथ उनके अभिभावक भी आए हुए थे। जिस कारण व्यवस्था बिगड़ी। तंग जगह में ज्यादा भीड़ जुटने से न तो कर्मचारी ठीक से काम कर पाए और न ही समय पर आवेदनों की जांच हो पाई। वहीं ओपीडी में भी देर रात नौ बजे तक चिकित्सकों को बैठने के आदेश दिए गए थे। जिस कारण ओपीडी में अपना चेकअप कराने को लेकर उम्मीदवारों को ज्यादा देर लाइन नहीं लगानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डी ग्रुप चयनित उम्मीदवारों के मेडिकल के लिए रविवार को देर शाम तक ओपीडी खुली रखी गई। किसी भी उम्मीदवार को बिना मेडिकल नहीं जाने दिया गया। हमारी कोशिश रही है कि सभी चयनित उम्मीदवारों को समय से मेडिकल प्रमाण पत्र दिया जाए।
-डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article