फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Helpless system...X-ray plates handed over to patients

Bhiwani News: लाचार व्यवस्था...मरीजों के हाथों में थमाई एक्स-रे प्लेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Helpless system...X-ray plates handed over to patients
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल में एक्स-रे जांच के दौरान मरीजों को ही प्लेट थमाने का मामला सामने आया है जिससे व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। मरीज जांच से पहले ही प्लेट लेकर खुद रेडियोलॉजिस्ट तक पहुंच रहे हैं जो नियमों के विपरीत है।
विज्ञापन

संवाददाता द्वारा अस्पताल के एक्स-रे केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान देखा गया कि कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ लगी हुई थी और कई मरीज हाथों में एक्स-रे प्लेट लेकर अंदर-बाहर जा रहे थे। मरीज पहले घंटों लाइन में इंतजार करते हैं और एक्स-रे होने के बाद कर्मचारियों द्वारा उन्हें ही प्लेट थमाकर रेडियोलॉजी कक्ष में भेज दिया जाता है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक्स-रे सीआर सिस्टम से जुड़े होते हैं जिसमें जांच के बाद रिपोर्ट सीधे संबंधित चिकित्सक के कंप्यूटर पर भेजी जानी चाहिए ताकि मरीज को तुरंत उपचार मिल सके। लेकिन यहां इसके विपरीत मरीजों को प्लेट खुद रेडियोलॉजिस्ट के पास ले जानी पड़ रही है। इसके बाद ही रेडियोलॉजिस्ट प्लेट को सिस्टम में डालकर रिपोर्ट तैयार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिस्टम ठप होने के कारण मरीजों को एक्स-रे की फोटो मोबाइल में खींचकर चिकित्सक को दिखानी पड़ रही है जिससे उन्हें अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

24 घंटे चलता है एक्स-रे केंद्र
जिला नागरिक अस्पताल में 24 घंटे एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध है क्योंकि एक्स-रे कक्ष के पास ही आपातकालीन विभाग भी है जहां लगातार इमरजेंसी केस आते रहते हैं। खासकर सड़क दुर्घटनाओं में घायल मरीजों के एक्स-रे यहीं किए जाते हैं। इसके लिए शिफ्ट के अनुसार कर्मचारियों की तैनाती की गई है। नियमों के अनुसार मरीज द्वारा एक्स-रे स्लिप देने के बाद जांच से लेकर रिपोर्ट तैयार होने तक की पूरी जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की होती है। इस प्रक्रिया में मरीज को एक्स-रे प्लेट को छूने की अनुमति नहीं होती क्योंकि इससे रिपोर्ट प्रभावित होने की संभावना रहती है। बावजूद इसके यहां मरीजों को ही प्लेट ले जाकर जांच करवानी पड़ रही है।



मरीजों को एक्स-रे प्लेट थमाई जा रही है तो यह गलत है। इसकी जांच करवाई जाएगी। इसके अलावा अस्पताल में नई मशीन लगाने की प्रक्रिया भी चल रही है। इसके बाद एक्स-रे केंद्र की सुविधा और बेहतर हो जाएगी। -डॉ. बलवान सिंह, प्रभारी, नागरिक अस्पताल भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed