{"_id":"687e87fe3adc79a3ea03c82a","slug":"heavy-stones-blasted-from-the-mountain-fell-onto-the-house-case-registered-against-the-companys-employees-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-137115-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पहाड़ में ब्लास्टिंग से उछलकर घर पर जा गिरे भारी पत्थर, कंपनी के कर्मचारियों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पहाड़ में ब्लास्टिंग से उछलकर घर पर जा गिरे भारी पत्थर, कंपनी के कर्मचारियों पर केस दर्ज
विज्ञापन
तोशाम। तोशाम क्षेत्र के खानक गांव में पहाड़ में हुई ब्लास्टिंग के दौरान उछलकर भारी-भरकम पत्थर पास के मकानों पर जा गिरे जिससे एक घर की छत, पानी की टंकी और आंगन का फर्श क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त घर में मौजूद एक परिवार बाल-बाल बच गया। पीड़ित की शिकायत पर तोशाम थाना पुलिस ने धनसर कंपनी के ठेकेदार और एचएसआईआईडीसी विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ लापरवाही व जान जोखिम में डालने के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
खानक निवासी राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को वह अपने परिवार के साथ घर के अंदर भोजन कर रहा था। उसी समय खानक पहाड़ में ब्लास्टिंग की गई जिसमें हुए धमाके से बड़े-बड़े पत्थर उछलकर उसके मकान की छत, पानी की टंकी और आंगन में आ गिरे। इससे छत, टंकी और फर्श को गंभीर नुकसान पहुंचा। राजेश ने बताया कि गनीमत रही कि उसका परिवार उस समय किसी पत्थर की चपेट में नहीं आया, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
उन्होंने बताया कि आस-पास के अन्य मकानों को भी पत्थर गिरने से नुकसान हुआ है। राजेश का आरोप है कि धनसर कंपनी के ठेकेदार और एचएसआईआईडीसी विभाग के कर्मचारियों ने ब्लास्टिंग के दौरान भारी लापरवाही बरती और लोगों की जान को खतरे में डाल दिया। उसने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने राजेश की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।