फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Heavy rain for half an hour, the fields are full

आधे घंटे तक झमाझम बारिश, खेत लबालब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain for half an hour, the fields are full
भिवानी। जिले पर लगातार दूसरे दिन इंद्र देवता मेहरबान नजर आए और दोपहर में झमाझम बारिश हुई। शहर में आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। जिससे निचले इलाकों और कुछ बाजारों में जलभराव हुआ। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में खेत पानी से लबालब हो गए। काफी क्षेत्रों में जलभराव हुआ। तोशाम, बवानीखेड़ा, लोहारू, सिवानी क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को शाम और रात के समय भिवानी शहर में चार एमएम, तोशाम, बवानीखेड़ा, सिवानी में 10-10 एमएम, लोहारू, बहल में छह-छह एमएम बारिश दर्ज की गई थी। शनिवार को भी सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर 12 बजे काली घटाएं छा गईं। दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक तेज बारिश चली और बाद में बूंदाबांदी। बारिश के कारण शहर के निचले क्षेत्रों पुराना बस स्टैंड क्षेत्र, दिनोद गेट, खाखी बाबा मंदिर क्षेत्र, हालुवास गेट आदि क्षेत्रों में जलभराव हुआ। जिस कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

बारिश गर्मी से राहत लाई वहीं किसानों के चेहरे भी अच्छी फसल की आस में खिले हैं। हालांकि कुछ क्षेत्रों में खेतों में जलभराव होने के कारण किसान चिंतित भी हैं और प्रशासन, सरकार से पानी निकासी की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
फोटो 53,54
तेज बारिश के बाद जलभराव बना आफत
तोशाम। कस्बे में बारिश से जलभराव होने के कारण तोशाम के पुराना बस अड़ा वाली गली, पंचायत घर रोड, नया बस स्टैंड के पीछे वाली गली में पानी भरने से राहगीरों व दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ी। जलभराव इतना हुआ कि पानी दुकानों में घुस गया। जिससे दुकानदारों को भी काफी नुकसान हुआ। वहीं स्कूली बच्चों को भी पानी से होकर घर तक पहुंचना पड़ा। तोशाम में जलभराव की स्थिति पुराने बस स्टैंड के पीछे और पोस्ट ऑफिस वाली सड़क, पुराना सरकारी अस्पताल के सामने वाले सड़क मार्ग व बस अड्डे के पीछे वाले मार्ग पर 3 से 4 फुट पानी जमा हो गया। इस कारण दुकानदारों को अपनी दुकानें बंद करनी पड़ीं। भारी बारिश होने के कारण जगह-जगह जलभराव हुआ। बस स्टैंड के आसपास के बाजार में पानी भर गया। पानी भर जाने के कारण बाजार से ग्राहक भी नदारद नजर आए।

फोटो: 38, 39
खेतों में पहले ही पानी भरा, शनिवार को इंद्रदेवता ने किया लबालब
कैरू। कैरू-देवराला क्षेत्र में एक सप्ताह पहले आई तेज बारिश से धरती सूखी भी नहीं है। उससे पहले ही लगातार बारिश चल रही है। शनिवार को दोपहर में तेज बारिश आई और खेतों में पानी भर गया। पहले ही खेतों में पानी लगा है, किसान उसकी निकासी व्यवस्था कर रहे हैं। इंद्र देवता ने बारिश करके खेतों को फसल के लायक नहीं छोड़ा। देखा जा रहा है कि हर रोज आधा घंटा तेज बारिश होती है। तेज बारिश के कारण मुख्य सड़कों पर पानी भर गया। देवराला से खारियाबास के बीच काफी जगहों पर पानी भर गया। जिससे बाइक निकालनी मुश्किल हो रही है। कैरू से खापड़बास मार्ग पर एक कीकर का बड़ा पेड़ गिरने से आवागमन भी बाधित चल रहा है। बड़ी मशक्कत से वाहन निकालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed