फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   heavy rain alert up to 30 September

30 तक भारी बारिश की चेतावनी, सभी विभाग अलर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
heavy rain alert up to 30 September
शहर में बारिश के दौरान सरकुलर रोड पर गंतव्य की ओर जाते वाहन। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। मौसम विभाग ने 30 सितंबर तक प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। शुक्रवार को भी शहर में 15 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। इसी को लेकर जिले के सभी विभागों को अलर्ट किया गया है। उपायुक्त ने इस संबंध में सभी विभागों को आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि लगातार दो दिन हुई तेज बारिश के बाद शहर में कई जगह पर जलभराव हो गया था। हालांकि शुक्रवार तक शहर के ज्यादातर हिस्से से पानी की निकासी हो चुकी है, मगर फिर भी कई निचले हिस्सों में पानी भरा हुआ है। इसी दौरान मौसम विभाग ने 30 सितंबर तक प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसी के चलते जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। उपायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी कर तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पानी निकासी के लिए तुरंत भेजें मोटर
उपायुक्त ने निर्देशों में साफ कहा है कि जिले में कहीं भी जलभराव की समस्या का पता चलता है तो वहां तुरंत मोटर भेजी जाए और बिजली कनेक्शन दिया जाए। पानी निकासी के लिए 24 घंटे बिजली आपूर्ति दी जाए। अगर किसी कारण बिजली बाधित होती है तो वहां पर जेनरेटर चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय नहीं छोड़ पाएंगे कर्मचारी
उपायुक्त ने यह भी निर्देश जारी किए हैं कि कोई भी कर्मचारी विभाग के मुख्य अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। साथ ही चेतावनी भी दी है कि अगर कोई कर्मचारी जिला मुख्यालय छोड़ता है या अपनी ड्यूटी में कोताही बरतता है तो उच्चाधिकारियों को उसके खिलाफ रिपोर्ट भेजी जाएगी।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष की शिकायतें निपटाने को कहा
उपायुक्त ने जिला राजस्व अधिकारी को बाढ़ नियंत्रण कक्ष की सभी शिकायतों का तुरंत प्रभाव से निपटान करने के भी निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने निर्देशों का पालन कराने के लिए एडीसी, सभी एसडीएम और डीडीपीओ को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed