फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Health: Heat during the day, cold at night, sudden weather change has adverse effects on health.

स्वास्थ्य: दिन में गर्मी रात को ठंड, अचानक मौसम बदलाव से सेहत पर पड़ रहा बुरा असर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Health: Heat during the day, cold at night, sudden weather change has adverse effects on health.
भिवानी। बदलते मौसम के साथ ही लोगों की भी सेहत में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। दिन में गर्मी तो दिन ढलते ही शाम को हल्की ठंड की आहट होने लगती है। इसके कारण शहर के लोगों की सेहत में भी प्रभाव पड़ रहा है। बदलते मौसम के साथ-साथ अब नागरिक अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की तादाद में भी दिन भर दिन इजाफा हो रहा है। हालांकि ओपीडी में आने वाले मरीजों में बदलते मौसम के कारण सेहत में होने वाले बदलावों में खांसी, जुकाम, गले में दर्द, सिर दर्द और शरीर की मांसपेशियों में खिंचाव होना शामिल है।
विज्ञापन

इसके बारे में चिकित्सक भी बदलते मौसम के साथ अपने दैनिक दिनचर्या में बदलाव के सुझाव दे रहे हैं। इसमें ठंडे पानी पीना, एयर कंडीशनर का कम प्रयोग और स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन को अपने आहार में शामिल करने की सलाह दी जा रही है। क्योंकि ठंडा पानी के सेवन से बदलते मौसम में वायरल होने की आशंका ज्यादा होती है और नागरिक अस्पताल की ओपीडी में आ रहे अधिकतर मरीजों में भी खासकर ठंडे खान-पान व एयर कंडीशनर के उपयोग कर बीमार होने वाले मरीजाें की संख्या ज्यादा है। इसके बारे में चिकित्सक भी लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

---

बदलते मौसम के साथ लोगों को अपने खानपान और नियमित दिनचर्या में बदलाव करना बेहद जरूरी है। ठंडी चीजों के सेवन से बचें। खासकर ज्यादा ठंडे पानी के सेवन से बचें और सोते समय एयर कंडीशनर का भी कम ही प्रयोग करे तो स्वास्थ्य के लिए बेहतर रहेगा। डेंगू के केस भी अभी चल रहे हैं तो अपने आसपास ज्यादा समय तक पानी का जमाव न रहने दें। सेहत में हल्का बदलाव होने पर चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. यतिन गुप्ता, एमडी सीनियर फिजिशियन, नागरिक अस्पताल, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed