फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   health department, sampling dengue patient, 40 people given notice

लारवा मिलने पर 40 लोगों को नोटिस, 32 के लिए सैंपल

Wed, 28 Oct 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
health department, sampling dengue patient,  40 people given notice
डेंगू का सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 31 पहुंच गया है। इसी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को डेंगू से बचाव के लिए एंटी लारवा अभियान व फीवर मास सर्वे के तहत लोगों के घरों में जांच की। इस दौरान लारवा मिलने पर 40 लोगों को चेतावनी नोटिस और 32 लोगों के सैंपल लिए गए। सैंपलों को सामान्य अस्पताल स्थित डेंगू जांच लैब में भेजा गया है।
विज्ञापन

अभी तक जिले भर में 1192 लोगों को नोटिस और 1940 मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं। अभियान के दौरान सुरपुरा ढाणी, जीतू वाला जोहड़, ढाणी कृपाराम क्षेत्र में अभियान चलाया गया है। डेंगू के बढ़ते प्रकोप में लोगों की लापरवाही भी मुख्य कारण मना जा रहा है। लोगों का साफ सफाई के प्रति ध्यान कम है जिसके कारण डेंगू मच्छर का प्रकोप फैला रहा है। स्वास्थ्य विभाग लगातार मरीजों को जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन

वर्जन-
जिले को डेंगू मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग एंटी लारवा अभियान और फीवर मास सर्वे चला रहा है। जिसके तहत मंगलवार को डेंगू आशंकित 32 लोगों के सैंपल लिए गए है। जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा गया है। एंटी लारवा अभियान के दौरान 40 घरों में डेंगू मच्छर का लारवा मिलने पर चेतावनी नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संध्या गुप्ता, नोडल ऑफिसर कम डिप्टी सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed