फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Health department itself is rearing dengue and malaria mosquito in civil hospital

Bhiwani News: स्वास्थ्य विभाग खुद नागरिक अस्पताल में पाल रहा है डेंगू और मलेरिया का मच्छर

Wed, 09 Aug 2023 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 09 Aug 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Health department itself is rearing dengue and malaria mosquito in civil hospital
भिवानी। दूसरों को नसीहत खुद मियां फजीहत वाली कहावत स्वास्थ्य विभाग पर सटीक बैठ रही है, क्योंकि स्वास्थ्य विभाग दूसरों को अपने घरों के अंदर और आसपास मच्छर नहीं पनपने देने के लिए जागरूक कर रहा है। मगर खुद स्वास्थ्य विभाग नागरिक अस्पताल परिसर के अंदर डेंगू और मलेरिया के मच्छर पाल रहा है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल परिसर में पानी जमा हैं, जिसके अंदर सैकड़ों लारवा पनप चुके हैं। अब तक भिवानी जिले में डेंगू के दो और मलेरिया का एक मरीज सामने आ चुका है। सेवा नगर कॉलोनी में दो डेंगू संभावित मरीजों के अलावा सीएचसी धनाना में तैनात महिला वार्ड सर्वेंट मलेरिया की चपेट में है यानी खुद स्वास्थ्य कर्मी मच्छर के डंक से बीमार हो गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की जांच में अब तक जिलेभर में 270 जगहों पर मच्छर का लारवा मिल चुका है। स्वास्थ्य विभाग की 16 टीमें लारवा की जांच में जुटी हैं। वहीं जिन जगहों पर लारवा मिल रहा है उन्हें नोटिस भी थमा रही हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की 136 टीमें घर घर बुखार की जांच में जुटी हैं। इसमें 18 टीमें शहरी दायरे में काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता के बाद भी डेंगू का मच्छर अब लोगों की सेहत को बीमार करने लगा है। वहीं मलेरिया का एक केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने भी ग्रामीण और शहरी दायरे में फोगिंग कराए जाने के सख्त निर्देश दिए हैं। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद कई जगहों पर जलभराव के हालात बने। जिला प्रशासन पानी की निकासी में नाकाम रहा वहीं खुद लोगों ने पानी की निकासी तैसे तैसे कराई। मगर फिर भी कुछ बिंदु ऐसे हैं, जहां पानी का ठहराव है, जिनमें मच्छर का व्यापक स्तर पर लारवा पल रहा है। इसी तरह नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस और ऑक्सीजन प्लांट के ठीक सामने सीवर मैनहोल भी ओवरफ्लो हो रहा है। वहीं बारिश का कुछ पानी भी पोस्टमार्टम कक्ष के पास ही जमा है। इसके अंदर सैकड़ों लारवा तैर रहे हैं, जिन्हें न तो स्वास्थ्य विभाग नष्ट कर रहा है न ही यहां किसी का अभी ध्यान गया है।



जिले में ग्रामीण और शहरी दायरे में ग्राम पंचायतों व पार्षदों से अपने-अपने इलाकों में फॉगिंग कराए जाने की हिदायतें दी गई हैं। इसके अलावा घरों और आसपास में पानी का ठहराव नहीं होने देने के संबंध में भी जागरूक किया जा रहा है। जिन इलाकों में डेंगू व मलेरिया संभावित मरीज मिले हैं उन इलाकों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। वहीं मॉनिटरिंग भी कराई जा रही है। बुखार के लक्षण दिखाई देने के बाद तुरंत चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।
-डॉ रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed