{"_id":"6a149941f0b17838680d29d7","slug":"health-department-cracks-down-on-fetal-sex-determination-raids-four-locations-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-151652-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: भ्रूण लिंग जांच पर स्वास्थ्य विभाग सख्त, चार स्थानों पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: भ्रूण लिंग जांच पर स्वास्थ्य विभाग सख्त, चार स्थानों पर मारा छापा
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
भिवानी। गिरते लिंगानुपात में सुधार और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में है। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानहेरू की चिकित्सा अधिकारी इंचार्ज डॉ. रितु फोगाट के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने चार स्थानों पर छापेमारी की।
स्वास्थ्य विभाग को पिछले कुछ समय से लगातार सूचनाएं मिल रही थीं कि क्षेत्र के कुछ हिस्सों में स्वास्थ्य मानकों को ताक पर रखकर भ्रूण लिंग जांच और अवैध रूप से लिंग चयन करने वाले रैकेट सक्रिय हैं। इससे कुछ गांवों का लिंगानुपात भी प्रभावित हो रहा था।
मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए सीएचसी मानहेरू की प्रभारी डॉ. रितु फोगाट के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। अभियान के तहत फर्जी गर्भवती महिलाओं को डिकॉय (नकली मरीज) बनाकर संदिग्ध ठिकानों पर भेजा गया। डॉ. रितु ने कहा कि भ्रूण लिंग जांच और कन्या भ्रूण हत्या जैसे सामाजिक अपराध किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। टीम में एएमओ डॉ. अमित, एचआई कर्म सिंह, ब्लॉक आशा कोऑर्डिनेटर सुरेंद्र और एसएनओ सुनीता मोरवाल शामिल रहे।