फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Hasla submitted memorandum to SDM demanding to provide all facilities to employees performing election duty.

Bhiwani News: चुनाव ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों को सभी सुविधाएं देने की मांग को लेकर हसला ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन

Wed, 28 Aug 2024 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 28 Aug 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Hasla submitted memorandum to SDM demanding to provide all facilities to employees performing election duty.
लोहारू एसडीएम को ज्ञापन देते हसला के पदाधिकारी। 
लोहारू। हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन ने एसडीएम मनोज कुमार दलाल को ज्ञापन देकर विधानसभा चुनाव में ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों को सभी प्रकार की सुविधा देने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

हसला खंड लोहारू के प्रधान जयवीर मान के नेतृत्व में दिए गए इस मांग पत्र में जिला भिवानी हसला संयोजक श्यामसुंदर सांगवान और राज्य हसला उप प्रधान महेंद्र मान सहित समस्त खंड हसला की तरफ से कहा गया है कि चुनाव से एक दिन पहले ड्यूटी पर बुलाए गए सभी कर्मचारियों के लिए आवश्यक जलपान व दोपहर भोजन की व्यवस्था की जानी चाहिए।
विज्ञापन

प्रेस प्रवक्ता राजीव शर्मा ने इस बारे बताया कि हर बार किसी भी चुनाव के लिए कर्मचारियों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, इसलिए खंड लोहारू हसला की तरफ से यह मांग की गई है कि रिटर्निंग ऑफिसर लोहारू विधानसभा की तरफ से सभी बूथों के लिए थैले पहले ही कंप्लीट होने चाहिए। बूथ वाइज पार्टी का मिलान संबंधित कर्मचारी स्वयं करें और अगर टीम पूरी नहीं होती है तो ही प्रशासन उसकी पूर्ति करके व्यवस्था करने का काम करें। इसके अलावा मतदान सामग्री उठाकर चलते समय सभी को शाम का भोजन व पानी की व्यवस्था की जानी चाहिए। बूथों पर जाकर सुबह का नाश्ता और दोपहर का लंच सभी कर्मचारियों को उनके ड्यूटी स्थान पर मिलना चाहिए। इस मौके पर प्रद्युम्न सिंह, नरेंद्र गहलावत और सूबे सिंह श्योराण आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed