फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana's water is being diverted to Rajasthan under pressure from the Union Home Minister: Dr. Sushil Gupta

केंद्रीय गृहमंत्री के दबाव में हरियाणा का पानी राजस्थान को दिया जा रहा: गुप्ता : डा. सुशील गुप्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Haryana's water is being diverted to Rajasthan under pressure from the Union Home Minister: Dr. Sushil Gupta
नेहरू कॉलोनी स्थित आप कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते डाॅ. सुशील गुप्ता। 
भिवानी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दबाव में हरियाणा के हिस्से का पानी राजस्थान को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार जनता को प्यासा मार रही है। बुधवार को नेहरू कॉलोनी स्थित आप कार्यालय में संगठनात्मक बैठक हुई जिसमें आगामी चुनावी रणनीति तय की गई।
विज्ञापन

सुशील गुप्ता ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने अयोध्या के राम मंदिर और पंचकूला के मनसा देवी मंदिर में चढ़ावा लूट के मामलों पर राज्य सरकार और भाजपा आलाकमान को घेरा। गुप्ता ने कहा कि आस्था के केंद्रों में महाघोटाला शर्मनाक है। भाजपा सरकार इस मामले पर मौन है और असली दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है। आम आदमी पार्टी इस धार्मिक और आर्थिक डकैती को बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन

सुशील गुप्ता ने हरियाणा के हक और पानी के मुद्दे पर केंद्रीय नेतृत्व पर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा सरकार को चेतावनी दी कि हरियाणा के हितों के साथ किसी भी सूरत में खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। गुप्ता ने हांसी के चानौत गांव वासियों की पानी की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि आप हरियाणा के पानी की एक-एक बूंद के लिए सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल
आप प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त बताया। उन्होंने कहा कि सरकार की नाकामी के कारण अपराधियों का हौसला सातवें आसमान पर है। हर तरफ सरेआम फिरौतियां मांगी जा रही हैं, व्यापारियों और आम जनता को धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने विशेष तौर पर जिक्र किया कि हांसी क्षेत्र में अपराधियों और नशे का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। गुप्ता ने कांग्रेस को भी निशाने पर लिया और कहा कि इंडिया गठबंधन का नेतृत्व एक कमजोर पार्टी के हाथों में है जो भाजपा से बैकडोर हाथ मिला रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कई साल भ्रष्टाचार किया अब भाजपा उसे फाइलों से डराती है। सुशील गुप्ता ने कहा कि पंजाब में आप किसी से गठबंधन नहीं करेगी। बैठक में राजेंद्र शर्मा, सुरेंद्र पूनिया, पवन हिंदुस्तानी, अश्विनी दूल्हेड़ा, भीम सिंह महेशवाल, राजा चांदना चांगिया, करतार कांटिया और मंजीत सिंघानिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed