फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana teacher eligibility test will be monitored from control rooms set up at three levels

Bhiwani News: तीन स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम से होगी हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा की निगरानी

Wed, 30 Jul 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 30 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Haryana teacher eligibility test will be monitored from control rooms set up at three levels
भिवानी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को नकल मुक्त और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने पूरे प्रदेश में तीन स्तरों पर निगरानी तंत्र स्थापित किया है। सभी 673 परीक्षा केंद्रों पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं जो परीक्षा के संचालन पर लगातार नजर रखेंगे।
विज्ञापन

तीन स्तरों में पहला कंट्रोल रूम प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केंद्र अधीक्षक कक्ष में बनाया गया है। दूसरा कंट्रोल रूम जिलास्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में स्थापित किया गया है। वहीं तीसरा और मुख्य कंट्रोल कमांड सेंटर बोर्ड मुख्यालय, भिवानी में बनाया गया है। इस कमांड सेंटर में बड़ी स्क्रीन लगाई गई हैं जिनके माध्यम से बोर्ड की निगरानी टीम किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल सख्त कार्रवाई कर सकेगी।
विज्ञापन

परीक्षा तीन स्तर पर आयोजित होगी। पहला सत्र 30 जुलाई को लेवल-3 पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) की परीक्षा के रूप में दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा। इसमें 399 परीक्षा केंद्रों पर कुल 1,20,943 अभ्यर्थी शामिल होंगे। दूसरा सत्र 31 जुलाई को लेवल-2 टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) की परीक्षा के रूप में सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा, जिसमें 673 केंद्रों पर 2,01,517 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। उसी दिन शाम 3 बजे से 5:30 बजे तक लेवल-1 पीआरटी (प्राइमरी टीचर) की परीक्षा होगी, जिसमें 280 परीक्षा केंद्रों पर 82,917 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा की अवधि ढाई घंटे तय की गई है लेकिन दिव्यांग अभ्यर्थियों को 20 मिनट प्रति घंटे के हिसाब से लगभग 50 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे दस मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।



हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा की शुचिता और निगरानी के लिए तीन स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। मैं सभी एचटेट परीक्षार्थियों को अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं और नकल रहित परीक्षा संचालन की कामना करता हूं। प्रत्येक जिला में जिला व पुलिस प्रशासन के सहयोग से परीक्षाएं कराई जाएंगी। बोर्ड मुख्यालय से भी परीक्षा पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
- डॉ. पवन कुमार शर्मा, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed