{"_id":"68d84010dd6ed30add0e135f","slug":"haryana-teacher-eligibility-test-results-entangled-in-verification-and-transfer-issues-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-140350-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सत्यापन और तबादला के फेर में उलझा हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सत्यापन और तबादला के फेर में उलझा हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का परिणाम
Sun, 28 Sep 2025 07:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:04 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भवन।
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की अध्यापक पात्रता परीक्षा सत्यापन और अधिकारियों के तबादला के फेर में उलझकर रह गई है। करीब दो माह बाद भी एचटेट का परीक्षा परिणाम बोर्ड तैयार नहीं कर पाया है। बोर्ड अधिकारियों का इसकी वजह बॉयोमीट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरा नहीं होना और बोर्ड सचिव का तबादला माना है। हालांकि बोर्ड की तरफ से पहले 30 सितंबर तक एचटेट का परिणाम आने की संभावनाएं जताई जा रही थी, लेकिन अब सप्ताह से दस दिन का इंतजार और बढ़ गया है।
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 30 और 31 जुलाई को कराई गई थी। पीजीटी (लेवल-3) में 1,20,943 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, जिनमें से 1,00559 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। टीजीटी (लेवल-2) के लिए 2,01,517 उम्मीदवारों ने आवेदन किए और 1,67,000 परीक्षार्थी परीक्षा दी। इसी तरह पीआरटी (लेवल-1) के लिए 82,917 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया और 66,000 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। एचटेट में अब तक 38 हजार परीक्षार्थियों की बॉयोमीट्रिक प्रकिया पूरी हो चुकी है जबकि करीब सात हजार अभ्यार्थियों की बॉयोमीट्रिक सत्यापन बाकी है। जिसकी वजह से परिणाम रुका हुआ है। एचटेट के परिणाम को लेकर बोर्ड सचिव के तबादला को लेकर भी माना जा रहा है। बोर्ड सचिव का तबादला के कारण भी परिणाम की प्रक्रिया प्रभावित हुई है। लेकिन अब मुनीश शर्मा बोर्ड के सचिव के तौर पर कार्यभार संभाल चुके हैं।
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का परिणाम में देरी हुई है। इसके पीछे विद्यार्थियों का बॉयोमीट्रिक सत्यापन और बोर्ड सचिव का तबादला होना रहा है। अब अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में एचटेट का परीक्षा परिणाम जारी होने की संभावना है। जिसकी प्रक्रिया जारी है। इसी के साथ अगले एचटेट की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। इसी साल दिसंबर में एचटेट की परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।
विज्ञापन
-डॉ पवन कुमार शर्मा, अध्यक्ष हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।