{"_id":"6319bb16bdeeb54f27760e76","slug":"haryana-teacher-eligibility-test-2022-will-conducted-on-12th-and-13th-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: 12 और 13 नवंबर को होगा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2022 का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: 12 और 13 नवंबर को होगा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2022 का आयोजन
Thu, 08 Sep 2022 03:22 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 08 Sep 2022 03:22 PM IST
सार
इन परीक्षाओं में तीन लाख के लगभग अभ्यार्थी बैठेंगे। हरियाणा में राज्य सरकार द्वारा 15 से 16 हजार अध्यापकों की नियुक्ति की जानी है।
विज्ञापन
HTET
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा प्रदेश में अध्यापक पात्रता परीक्षा 2022 का आयोजन 12 और 13 नवंबर को किया जाएगा। इनमें लेवल-1, लेवल-2 व लेवल-3 की एचटेट परीक्षाओं का आयोजन होगा। डीएलएड व बीएड विद्यार्थी प्रदेश के स्कूलों में अध्यापक बनने के लिए यह परीक्षा देंगे। इस परीक्षा को लेकर राज्य सरकार ने हरियाणा बोर्ड को सहमति दे दी है।
विज्ञापन
यह जानकारी गुरुवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह व बोर्ड के सचिव कृष्ण कुमार ने भिवानी में बोर्ड के 54वें स्थापना दिवस के मौके पर दी। उन्होंने बताया कि इन परीक्षाओं में तीन लाख के लगभग अभ्यार्थी बैठेंगे। हरियाणा में राज्य सरकार द्वारा 15 से 16 हजार अध्यापकों की नियुक्ति की जानी है। इसी के चलते एचटेट परीक्षआों का समय पर संचालन करवाया जा रहा है।
विज्ञापन