{"_id":"682739b61e10a414a20957c9","slug":"haryana-school-education-board-10th-result-2025-out-soon-latest-update-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Board 10th Result: इंतजार खत्म... कुछ घंटे बाद जारी होगा 10वीं का परीक्षा परिणाम, ऐसे चेक करें रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Board 10th Result: इंतजार खत्म... कुछ घंटे बाद जारी होगा 10वीं का परीक्षा परिणाम, ऐसे चेक करें रिजल्ट
Fri, 16 May 2025 06:42 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 16 May 2025 06:42 PM IST
सार
Haryana Board 10th Result: हरियाणा बोर्ड की तरफ से 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। रिजल्ट घोषित किए जाने में कुछ ही घंटे शेष हैं। रिजल्ट को लेकर लाखों छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
हरियाणा बोर्ड रिजल्ट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम का इंतजार प्रदेश के लाखों छात्रों को है। छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं। क्योंकि बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी करने में अब कुछ ही घंटे शेष हैं। हालांकि इससे कयास लगाए जा रहे थे कि शुक्रवार को परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जाएगा, लेकिन किन्ही कारणों के चलते रिजल्ट घोषित नहीं किया गया।
ऐसे में अब शनिवार सुबह 11 बजे बाद बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर विद्यार्थी अपना रिजल्ट देख सकेंगे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि 10वीं रिजल्ट 2025 तैयार है। जिसे शनिवार को बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। पिछले साल 13 मई को दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ था। जबकि पिछले साल के मुकाबले इस बार 17 मई को परीक्षा परिणाम घोषित होगा।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 2024 के नतीजों में पंचकूला सबसे आगे था। जबकि नूंह अंतिम पायदान पर आंका गया था। पिछले साल हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं का कुल पास प्रतिशत 95.22 फीसदी रहा था। इसमें लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा था। लड़कियों की पास प्रतिशतता 96.32 फीसदी दर्ज की गई थी। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 94.22 फीसदी था। डिजिलॉकर से भी परीक्षा परिणाम देखा जा सकेगा। इसके लिए विद्यार्थी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर लॉगइन करें।
विज्ञापन
ये है बोर्ड के पिछले सालों के दसवीं के परीक्षा परिणाम
वर्ष- प्रतिशत
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार शर्मा का कहना है कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से दसवीं का परीक्षा परिणाम तैयार कर लिया है। शनिवार सुबह 11 बजे दसवीं के परीक्षा परिणाम की अधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। इसके बाद बोर्ड की वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम देखा जा सकेगा। बोर्ड ने टॉप -10 की सूची भी तैयार की है।

- 2024- 95.22 प्रतिशत
- 2023- 65.43 प्रतिशत
- 2022- 73.18 प्रतिशत
- 2021- 100 प्रतिशत
- 2020- 64.59 प्रतिशत