फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana players brought state to international fame: Nagar

जजपा नेताओं ने गांवों का दौरा कर पंचायत चुनाव को लेकर किया विचार-विमर्श

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Haryana players brought state to international fame: Nagar
भिवानी। हरियाणा हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन एवं जजपा नेता राजदीप फोगाट व जिला अध्यक्ष विजय सिंह गोठड़ा ने गांव का दौरा किया। उन्होंने गांव खरक, कलिंगा, तिगड़ाना, जाटू लोहारी, रतेरा, सिवाड़ा, धनाना गांव में कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया एवं उनके सुझाव लिए। राजदीप फोगाट ने कहा कि पार्टी आने वाले पंचायत चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता चुनाव से संबंधित जो भी सुझाव देंगे, उनको वे पार्टी हाईकमान के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष विजय सिंह गोठड़ा ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के प्रयासों से प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र की नौकरियों में 75 प्रतिशत का आरक्षण मिला है और वही महिलाओं को पंचायत के चुनाव में 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी भी उन्हीं की बदौलत मिली है। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए यह खुशी की बात है कि लोकसभा व विधानसभा चुनावों के बाद से लगातार जजपा का का वोट प्रतिशत बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर सबसे छोटी सरकार के रूप में हिस्सेदारी बनाने के लिए जनसंपर्क बढ़ाना बेहद जरूरी है। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष स्थानीय निकाय ईश्वर मान, हल्का अध्यक्ष जगदीश धनाना, प्रेम धनाना, युवा जिला अध्यक्ष राजेश भारद्वाज, रामेश्वर चांग, संजय कारखल, अजीत तंवर, अमित नंबरदार, वीरेंद्र बापोड़ा, दीपक सिवाड़ा, बिट्टू तवर, जसवीर जमालपुर, बलराज चौहान, शकुंतला परमार, गुड्डी लांग्यान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed