{"_id":"6842ace29241b2df3e01a0c9","slug":"haryana-minister-took-dig-at-rahul-said-which-unique-barrel-of-ghee-have-you-brought-to-the-state-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री बेदी ने राहुल गांधी पर कसा तंज: बोले- 'प्रदेश में कौन सा न्यारा घी का पीपा ले आए', हर जगह हारी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री बेदी ने राहुल गांधी पर कसा तंज: बोले- 'प्रदेश में कौन सा न्यारा घी का पीपा ले आए', हर जगह हारी कांग्रेस
Fri, 06 Jun 2025 02:24 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 06 Jun 2025 02:24 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी
- फोटो : संवाद
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने राहुल गांधी के हरियाणा दौरे पर ठेठ हरियाणवी में कटाक्ष किए। उन्होंने हरियाणा कांग्रेस को सबसे बुरे दौर की पार्टी बताया। वहीं 11 साल में केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के कामों की सराहना की। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी शुक्रवार को भिवानी जिले के गांव जाटूलुहारी में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं के घर जलपान किया। वहीं विश्व पर्यावरण दिवस पर यहां पौधारोपण भी किया।
विज्ञापन
इसके बाद वो मीडिया से रूबरू हुए और कांग्रेस व राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। सबसे पहले कृष्ण बैदी ने राहुल गांधी के हरियाणा दौरे पर ठेठ हरियाणवी में कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस हर राज्य में हार रही है। हरियाणा में वो कौन सा न्यारा घी का पीपा लाए थे। वहीं 30 जून तक हरियाणा कांग्रेस का संगठन खड़ा होने पर कहा कि 16 साल में जो नहीं हुआ अब वो कौन सा ज्योतिष ने पत्रा निकाल दिया जो अब होगा।
विज्ञापन
बेदी ने कहा कि ना वो मन तेल होगा ना राधा नाचेगी। साथ ही कहा कि कांग्रेस का संगठन बनाना खाली पुलाव हैं, थूक के बुलबुले हैं। उन्होंने केंद्र की कांग्रेस पार्टी को निशाने पर लिया और कहा कि कांग्रेस ने देश की हर बात का विरोध करने का मन बना लिया है। उन्होंने यहां तक आरोप जड़े की कांग्रेस आतंकवाद व विदेशी ताकतों के साथ खड़ी हो जाती है। फिर हरियाणा कांग्रेस पर आए और कहा कि आज कोई कांग्रेस का नाम लेना पसंद नहीं करता। क्योंकि कांग्रेस 37 विधायकों में से किसी को नेता प्रतिपक्ष नहीं चुन पा रही। बेदी ने कहा कि कांग्रेस इतनी कमजोर, लाचार व नेता विहीन कभी नहीं थी।
विज्ञापन