{"_id":"647cc16f75cbeae53c04dca5","slug":"haryana-farmer-leader-mangal-khareta-died-in-a-road-accident-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: किसान नेता मंगल खरेटा की सड़क हादसे में मौत, पूर्व CM बंसीलाल और किरण चौधरी के सामने लड़ा था चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: किसान नेता मंगल खरेटा की सड़क हादसे में मौत, पूर्व CM बंसीलाल और किरण चौधरी के सामने लड़ा था चुनाव
Sun, 04 Jun 2023 10:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, तोशाम, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, तोशाम, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 04 Jun 2023 10:23 PM IST
सार
किसान यूनियन नेता मंगल सिंह खरेटा की सड़क हादसे में मौत हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल और किरण चौधरी के सामने विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। अमृतसर से दिल्ली तक पांच 500 ऊंट पर किसानों के समर्थन में यात्रा निकाली थी।
विज्ञापन
हादसे में किसान नेता की मौत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसान यूनियन के पदाधिकारी व अमृतसर से दिल्ली के इंडिया गेट तक करीब पांच सौ किलोमीटर ऊंट गाड़ी पर यात्रा निकाल किसानों की आवाज बुलंद करने वाले किसान नेता मंगल सिंह खरेटा की रविवार को तोशाम बहल मार्ग पर गांव पटौदी के पास देर शाम साढ़े आठ बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इस कारण उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मार्ग पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। मृतक को अज्ञात वाहन करीब सौ मीटर तक घसीटता तोशाम की तरफ ले गया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार तोशाम बहल मार्ग पर देर शाम करीब साढ़े आठ बजे गांव पटौदी के पास एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में हरियाणा के भिवानी के खावा निवासी करीब 65 वर्षीय किसान नेता मंगल सिंह खरेटा हादसे का शिकार हो गए। मंगल सिंह खरेटा तोशाम से गांव की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
मंगल सिंह खरेटा की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही तोशाम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी। हादसे के बाद मार्ग पर वाहनों का लंबा जाम भी लग गया।
विज्ञापन
ऊंट गाड़ी से निकाली थी किसानों के हक में 500 किलोमीटर की यात्रा
किसान नेता मंगल सिंह खरेटा ने कांग्रेस सरकार में किसानों की आवाज बुलंद करने के लिए ऊंट गाड़ी पर अमृतसर से दिल्ली के इंडिया गेट तक दूरी तय कर किसानों की आवाज को बुलंद किया था। इसके बाद भी उन्होंने किसान सभा के पदाधिकारी रहते हुए किसानों की आवाज को बुलंद किया।
दो बार लड़ चुके थे विधानसभा का चुनाव व गांव के रह चुके हैं सरपंच
मंगलसिंह खरेटा पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बंसीलाल व पूर्व मंत्री व विधायक किरण चौधरी दोनों के सामने विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। मंगलसिंह खरेटा गांव के सरपंच भी रहे। मंगल सिंह खरेटा ने पंचायत समिति व जिला परिषद का चुनाव भी लड़ा था।