फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana: Class 10 Science subject paper leaked, exam canceled in 4 centers

Haryana: दसवीं के विज्ञान विषय का पेपर लीक, पलवल के 2, नूंह और गुरुग्राम के 1-1 केंद्र की परीक्षा रद्द

Tue, 19 Mar 2024 11:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 19 Mar 2024 11:41 PM IST
सार

शिक्षा बोर्ड दसवीं के विज्ञान विषय का पेपर लीक हुआ है। पहवल के 2, नूंह और गुरुग्राम के 1-1 केंद्र की परीक्षा रद्द की गई है। केंद्रों पर तैनात स्टाफ को रिलीव किया गया है। संबंधित पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
Haryana: Class 10 Science subject paper leaked, exam canceled in 4 centers
HBSE Gate - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तमाम सुरक्षा इंतजामों को दरकिनार कर नकल माफिया बोर्ड परीक्षाओं के पेपर लीक कर रहे हैं। मंगलवार को प्रदेश के 1416 केंद्रों पर दसवीं के विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। जिसमें पलवल के दो और नूंह एवं गुरुग्राम के एक-एक केंद्रों पर विज्ञान का पेपर लीक हो गया। जिसके बाद बोर्ड प्रशासन ने इन चारों केंद्रों के विज्ञान विषय के पेपर को रद्द करते हुए पूरे ड्यूटी स्टाफ को ही रिलीव कर दिया है, वहीं संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि नूंह, पलवल व गुरुग्राम से विज्ञान विषय की परीक्षा का प्रश्न पत्र आउट होने की सूचना प्राप्त होने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए बोर्ड के उड़नदस्तों द्वारा मौके पर पहुंचकर एल्फा न्यूमेरिक कोड, क्यूआर कोड व हिडन फीचर की सहायता से पेपर वायरल करने वालों को धर दबोचा।
विज्ञापन


विज्ञान विषय की परीक्षा की पवित्रता भंग होने के नूंह के केंद्र कंट्री ग्रामर स्कूल नूंह-24, जिला पलवल के रावमावि अलावलपुर-2 व 3 के अलावा गुरुग्राम के परीक्षा केंद्र रावमावि हरचंदपुर पर मंगलवार को हुई विज्ञान विषय की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त संबंधित परीक्षार्थियों, पर्यवेक्षकों व फोटो खिंचने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। संबंधित स्टाफ को परीक्षा ड्यूटी में काेताही बरतने पर ड्यूटी से रिलीव कर दिया गया।

इसके अलावा निरीक्षण के दौरान नूंह के परीक्षा केंद्र प्रभात वमावि, छछेड़ा नूंह-22 पर एक एवं पलवल के परीक्षा केंद्र केएम पब्लिक वमावि, मंडकोला-3 पर नकल के छह केस दर्ज हुए हैं। बोर्ड सचिव के उड़नदस्ते ने नूंह के आठ केंद्रों का निरीक्षण किया। जहां नकल के 12 मामले दर्ज किए।

परीक्षा केंद्र रावमावि, मांडीखेड़ा (नूंह) पर नियुक्त पर्यवेक्षक शालिम पीआरटी राप्रा पाठशाला जरगोली व मोहम्मद यूनुस पीआरटी राप्रा पाठशाला फिरोजपुर डाहर को परीक्षा ड्यूटी में काेताही बरतने के कारण ड्यूटी से कार्यभार मुक्त किया गया।


बोर्ड के अन्य उड़नदस्तों ने प्रदेशभर में नकल के 53 मामले दर्ज किए। मंगलवार को उड़नदस्तों ने 72 नकल के मामले दर्ज किए। दसवीं की परीक्षा में 3,10,554 परीक्षार्थी एवं डीएलएड रि अपीयर, मर्सी चांस में 193 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए। बुधवार को 1065 परीक्षा केंद्रों पर संचालित होने वाली सीनियर सेकेंडरी शैक्षिक, मुक्त विद्यालय की शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा में 90296 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed