{"_id":"604bb7d48ebc3e8ca53409e7","slug":"haryana-budget-2021-22-proposal-accepted-ring-road-construction-bhiwani-news-rtk599615848","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट में रिंग रोड का प्रावधान, शहर आने-जाने में नहीं होगा व्यवधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट में रिंग रोड का प्रावधान, शहर आने-जाने में नहीं होगा व्यवधान
विज्ञापन
सरकुलर रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। हरियाणा बजट में भिवानी को भले ही कोई नया उद्योग न मिला हो मगर वर्षों पुरानी रिंग रोड और हांसी मार्ग को फोरलेन करने की मांग जरूरी पूरी होती नजर आ रही है। दोनों की बजट में चर्चा हुई। इसके अलावा हिसार से तोशाम, कैरू, जूई, बाढड़ा, सतनाली, महेंद्रगढ़ होते हुए रेवाड़ी तक के मार्ग को भी नेशनल हाईवे की सैद्धांतिक मंजूरी मिली है। रिंग रोड बनने के बाद शहर की सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक जाम से निजात मिलने की उम्मीद रहेगी। वहीं भिवानी-हांसी मार्ग फोरलेन होने और हिसार से रेवाड़ी तक के मार्ग को नेशनल हाईवे की सैद्धांतिक मंजूरी मिलने से दूसरे जिलों से बेहतर कनेक्टिविटी होगी। लोहारू किला के साथ तिगड़ाना हड़प्पा स्थल को भी सरकार अपने संरक्षण में लेगी।
शहर में जाम की समस्या बड़ी है। पहले सिर्फ सोमवार-मंगलवार को ही ज्यादा ट्रैफिक होता था मगर अब तो रविवार को छोड़ बाकी सभी दिन शहर के सभी मुख्य मार्गों खासकर सरकुलर रोड पर जाम रहता है। इसका एक मुख्य कारण है बाईपास न होना। इस कारण दूसरे जिलों में जाने वाले भारी वाहन भी शहर के अंदर से होकर गुजरते हैं। लंबे समय से शहर के चारों ओर रिंग रोड की मांग उठ रही थी। पहले रोहतक रोड को निनान गांव के पास से दादरी रोड और लोहारू रोड में जोड़ने का निर्णय लिया गया। जिसका कार्य अंतिम चरण में है। वहीं रोहतक रोड को हांसी रोड और हांसी रोड को लोहारू रोड में जोड़ने का मामला ठंडे बस्ते में था। बजट में इस पर भी चर्चा हुई और इसे स्वीकृति दी गई। अब जल्द ही सर्वे व अन्य कार्य शुरू होंगे।
हांसी रोड होगा फोरलेन
भिवानी से हांसी तक का करीब 35 किलोमीटर तक मार्ग सिंगल रोड है और यहां ट्रैफिक बहुत ज्यादा रहता है। यह मार्ग खस्ताहाल भी है। जिस कारण भिवानी-हांसी-हिसार मार्ग पर आवागमन में काफी परेशानी वाहन चालकों को झेलनी पड़ती है। बजट में इस मार्ग को फोरलेन करने का प्रावधान किया गया है। चांग में बनी हवाई पट्टी का विस्तारीकरण किया जाएगा। बजट में इसका प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
हिसार से वाया तोशाम, कैरू, जूई, रेवाड़ी मार्ग होगा नेशनल हाईवे, मिली सैद्धांतिक स्वीकृति
हिसार से रेवाड़ी जाना भी अब सुगम होगा। जिले के तोशाम, कैरू, सिवानी, जूई क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा। दरअसल बजट में हिसार से वाया तोशाम, कैरू, जूई, बाढड़ा, सतनाली, महेंद्रगढ़ होते हुए रेवाड़ी तक के मार्ग को नेशनल हाईवे की सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई है। हालांकि 2016 में इसे केंद्रीय परिवहन मंत्रालय स्वीकृति दे चुका है।
लोहारू किला के साथ तिगड़ाना के हड़प्पा स्थल को अपने संरक्षण में लेगी सरकार
कृषि मंत्री के प्रयासों से लोहारू के किला को धरोहर के साथ पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। बजट में लोहारू किला को प्रदेश सरकार के संरक्षण में लेने की घोषणा की गई है। इसके अलावा तिगड़ाना के हड़प्पा स्थल को सरकार अपने संरक्षण में लेगी।
लोहारू में बकरी प्रजनन तो गरवा में होगा मछली पालन केंद्र
लोहारू। बजट लोहारू के लिए भी खास रहा। बजट में लोहारू में बकरी प्रजनन केंद्र बनाने की घोषणा की गई है। प्रदेश में गाय, भैंस नस्ल सुधार की तर्ज पर लोहारू में बकरी प्रजनन केंद्र स्थापित किया जाएगा। इससे बकरी पालकों की आय में वृद्धि होगी और अच्छी नस्ल की बकरी मिलेंगी। गांव गरवा में मछली पालन केंद्र स्थापित होगा, जिसे मछली पालकों को उत्तम किस्म का बीज के साथ-साथ मछली पालन का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि यह केंद्र खारे पानी पर आधारित होगा, इससे किसानों को बहुत फायदा होगा। गांव बरालु में अनाज भंडारण के गोदाम बनाए जाएंगे। गांव सेरला में वीटा का प्रोसेसिंग मिल्क प्लांट बनेगा। जिससे आसपास के पशुपालकों को दूध बिकेगा और आय भी बढ़ेगी। यहां दूध से प्रोडक्ट भी तैयार किए जाएंगे। लोहारू किले का पुरातत्व विभाग द्वारा जीर्णोद्धार किया जाएगा, जिससे यह पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा। उन्होंने कहा कि बकरी प्रजनन केंद्र व मछली पालन केंद्र लोहारू हलके को विकास नई दिशा का काम करेंगे।
वर्जन::::
भिवानी के रिंग रोड वाले मार्ग रोहतक रोड से तिगड़ाना मोड़ हांसी रोड और यहां से लोहारू रोड को बजट में स्वीकृति दी गई है। भिवानी-हांसी मार्ग को फोरलेन किया जाएगा। ये दोनों प्रपोजल मैंने रखे थे, जिन्हें मंजूरी मिली है। इसके अलावा हवाई पट्टी का विस्तार किया जाएगा। बजट में शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए भी बजट का प्रावधान किया गया है। बजट बेहतर है।
- घनश्याम दास सर्राफ, विधायक