फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana Board Re-examination of cancelled subjects of class 10th and 12th will be held on 27th and 29th March

Haryana Board Exams 2025 : रद्द बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, जानें कब होगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं

Thu, 20 Mar 2025 09:54 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, भिवानी।
अमर उजाला नेटवर्क, भिवानी। Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 20 Mar 2025 09:54 PM IST
सार

ये परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे से शाम साढ़े तीन बजे तक होंगी। इन परीक्षाओं में 2044 परीक्षार्थी भाग लेंगे।  इसके अलावा 12वीं के राष्ट्रीय व अंतर राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ी भी अब परीक्षा दे सकेंगे, जो पहले परीक्षा से वंचित रह गए थे।

विज्ञापन
Haryana Board Re-examination of cancelled subjects of class 10th and 12th will be held on 27th and 29th March
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं की रद्द की गई विषयों की पुन: परीक्षा 27 व 29 मार्च को होगी। बोर्ड की तरफ से पेपर आउट होने की वजह से रद्द की गई परीक्षा केंद्रों की पुन: परीक्षा कराए जाने के संबंध में शेड्यूल जारी कर दिया है। ये परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे से शाम साढ़े तीन बजे तक होंगी। इन परीक्षाओं में 2044 परीक्षार्थी भाग लेंगे।  इसके अलावा 12वीं के राष्ट्रीय व अंतर राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ी भी अब परीक्षा दे सकेंगे, जो पहले परीक्षा से वंचित रह गए थे। इसमें 10वीं की रद्द किए गए विषयों की परीक्षा 27 मार्च को होगी।

विज्ञापन


बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि भिवानी के राकवमावि चांग-01 परीक्षा केंद्र की संस्कृत, शारीरिक शिक्षा, ड्रांइग व संगीत विषयों की परीक्षा अब राकवमावि नजदीक सामान्य अस्पताल भिवानी-07(बी-1) परीक्षा केंद्र पर होगी। जिला झज्जर के परीक्षा केंद्र राजकीय हाई स्कूल गंगटान परीक्षा केंद्र की गणित (आधार व मानक) विषय की परीक्षा अब वैदिक कवमावि झज्जर-15(बी-1) परीक्षा केंद्र पर, परीक्षा केंद्र रावमावि डावला-1 (बी-1) की गणित (मानक) विषय की परीक्षा एसडीवमावि झज्जर-11(बी-1) तथा जिला जिला नूंह के परीक्षा केंद्र रावमावि पुन्हाना-03(बी-1) परीक्षा केंद्र की गणित (मानक व आधार) विषय की परीक्षा रावमावि फिरोजपुर नमक नूंह-15(बी-1) एवं जिला-पलवल के परीक्षा केंद्र राकवमावि होडल-09(बी-1) की गणित (मानक व आधार) विषय की परीक्षा केंद्र राकवमावि जीटी रोड आगरा चौंक पलवल-10(बी-1), परीक्षा केंद्र राकवमावि होडल-10 (बी-2) की गणित (आधार व मानक) विषय की परीक्षा अब डीजी खान हिंदू वमावि रेलवे रोड पलवल-05(बी-2) की 27 मार्च को करवाई जाएगी।

विज्ञापन

12वीं की परीक्षा के रद्द विषयों की इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
सीनियर सेकेंडरी परीक्षा के रद्द किए गए विषयों की पुन: परीक्षा 29 मार्च को होगी। जिला नूंह के परीक्षा केंद्र रावमावि टपकान-02(बी-2) की अंग्रेजी कोर विषय की परीक्षा अब रावमावि फिरोजपुर नमक, नूंह-15(बी-1) एवं जिला पलवल के परीक्षा केंद्र रावमावि आगरा चौक, पलवल-33(बी-3) की अंग्रेजी कोर विषय की परीक्षा अब राकवमावि जीटी रोड आगरा चौक पलवल-10(बी-1) परीक्षा केंद्र तथा जिला सिरसा के परीक्षा केंद्र रावमावि डींग की इतिहास विषय की परीक्षा अब आरएसडीवमावि सांगवान चौक डबावली रोड सिरसा-14 (बी-1) परीक्षा केंद्र पर करवाई जाएगी। सीनियर सेकेंडरी कक्षा के अनुक्रमांक 3025094385 की अंग्रेजी कोर विषय की परीक्षा वैश्यवमावि दिनोद गेट भिवानी-26(बी-1) परीक्षा केंद्र पर 29 मार्च को होगी। 

ईमेल से संबंधित विद्यालय मुखियाओं को भी भेजी सूचना
बोर्ड ने इस संदर्भ में संबंधित विद्यालय मुखियाओं को ई-मेल के माध्यम से भी सूचना भेजी है। परीक्षार्थियों को परीक्षा से 30 मिनट पूर्व अर्थात 12:00 बजे केंद्र पर पहुंचना होगा। इसके पश्चात् परीक्षार्थियों का केंद्र में प्रवेश वर्जित रहेगा। परीक्षार्थियों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनके आस-पास कोई आपत्तिजनक सामग्री तो नहीं है। जिन परीक्षार्थियों की परीक्षाएं रद्द हुई हैं, ऐसे परीक्षार्थी शिक्षा बोर्ड द्वारा पूर्व में जारी किए गए अनुक्रमांक अनुसार ही निर्धारित तिथि व समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें: इंतजार खत्म: 400 दिन बाद खुला शंभू-अंबाला हाइवे... अब नहीं काटना पड़ेगा 20 किमी का चक्कर, देखिये ताजा तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed